जेल में कैसे बीती रिया चक्रवर्ती की दूसरी रात, जानें कब किया नाश्ता और क्या खाया खाना?

Published : Sep 11, 2020, 11:22 AM IST

मुंबई. सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में ड्रंग एंगल सामने आने के बाद नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो ने रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर लिया था। रिया को मुंबई की भायखला जेल में बंद किया गया है। एक्ट्रेस का इस जेल में आज तीसरा दिन है। ऐसे में हम उनकी दूसरी रात के बारे में बता रहे हैं कि कैसी बीती और क्या कुछ खाया। बता दें, रिया को जहां रखा गया है उसके बगल वाली सेल में शीना बोरा हत्याकांड की आरोपी इंद्राणी मुखर्जी भी हैं।

PREV
17
जेल में कैसे बीती रिया चक्रवर्ती की दूसरी रात, जानें कब किया नाश्ता और क्या खाया खाना?

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, रिया चक्रवर्ती गुरुवार को सुबह 6 बजे उठीं। करीब सात से साढ़े सात के बीच उन्हें नाश्ता दिया गया। इसमें पोहा और चाय था। इसके बाद रिया वापस अपने सेल चली गईं। दोपहर में रिया ने लंच किया। लंच में उन्हें दाल, चावल, रोटी और आलू की सब्जी दी गई।

27

बताया जा रहा है कि रिया ने गुरुवार को रात में मेस में खाना खाया। इसके बाद वो सोने चली गईं। गौरतलब है कि जेल प्रशासन ने उनकी सुरक्षा को देखते हुए ग्राउंड फ्लोर पर अलग सेल में रखने का फैसला किया है। 

37

ये सामान्य बैरक के पास में है। सेल एक लॉकअप की तरह है। जहां तीनों ओर दीवारें और एक तरफ ग्रिल है। 14 दिन की न्यायिक हिरासतरिया चक्रवर्ती को मंगलवार देर रात कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। 

47

कोर्ट ने देर रात फैसला सुनाया था। इस वजह से उन्हें उस रात जेल में नहीं बल्कि एनसीबी की लॉकअप में रखा गया था। ड्रग मामले में गिरफ्तार रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक की जमानत याचिकाओं पर शुक्रवार को विशेष कोर्ट फैसला सुना सकता है। 
 

57

विशेष जज जीबी गुराव ने गुरुवार को भाई-बहन के वकील और मामले में विशेष सरकारी अभियोजक की दलीलों को सुना। मामले में चार अन्य आरोपियों की जमानत याचिकाओं की भी सुनवाई हुई। 
 

67

इसके बाद कोर्ट ने सुनवाई को शुक्रवार तक के लिए स्थगित कर दिया। सभी जमानत याचिकाओं पर शुक्रवार को आदेश सुनाए जाने की उम्मीद है।

77

फोटो सोर्स- गूगल।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories