मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार 14 जून को मुंबई स्थित अपने फ्लैट में फांसी लगा ली। 34 साल के सुशांत ने खुदकुशी क्यों की, इसको लेकर अभी तक स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। 8 जून को उनकी मैनेजर दिशा सलियन ने भी बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। सुशांत ने महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक 'धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी' समेत कई फिल्मों में काम किया है। वैसे कोरोना लॉकडाउन के बीच बॉलीवुड के कई सुपरस्टार दुनिया को अलविदा कह गए। इनमें इरफान खान से लेकर ऋषि कपूर तक कई सेलेब्स शामिल हैं। इस पैकेज में हम बता रहे हैं ऐसे ही सेलेब्स के बारे में।