प्रेग्नेंट मम्मी करीना और पापा सैफ का हाथ थामे टहलने निकला तैमूर, अचानक लोगों पर जोर-जोर से लगा चिल्लाने

Published : Nov 15, 2020, 03:36 PM ISTUpdated : Nov 18, 2020, 10:23 AM IST

मुंबई. करीना कपूर (kareena kapoor ) इन दिनों अपने बेटे तैमूर (taimur ali khan) और पति सैफ अली खान (saif ali khan) के साथ धर्मशाला (dharmshala) में हैं। इन दोनों के साथ ही मलाइका अरोड़ा (malaika arora) और अर्जुन कपूर (arjun kapoor) भी हैं। धर्मशाला में ही सबने मिलकर दिवाली (diwali 2020) मनाई। दरअसल, सैफ अपनी अपकमिंग फिल्म भूत पुलिस की शूटिंग यहीं कर रहे हैं। ऐसे में करीना बेटे को लेकर धर्मशाला पहुंच गई। हाल ही में करीना ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उनके साथ सैफ और तैमूर नजर आए थे। इस वीडियो के साथ उन्होंने अपने फैंस को दिवाली की शुभकामनाएं दी थीं। वहीं, उनके बेटे तैमूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

PREV
19
प्रेग्नेंट मम्मी करीना और पापा सैफ का हाथ थामे टहलने निकला तैमूर, अचानक लोगों पर जोर-जोर से लगा चिल्लाने

तैमूर का तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में उनके साथ सैफ, करीना के अलावा अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा भी नजर आ रहे हैं।

29

वीडियो में तैमूर सभी के साथ मिलकर वॉक करते नजर आ रहे हैं लेकिन, जैसे ही वह अपने आस-पास फैंस को देखते हैं, चिढ़ जाते हैं और जोर-जोर से सभी की ओर देखकर चिल्लाने लगते हैं।

39

तैमूर वीडियो में चिल्लाते हुए कहते हैं- गो गो गो। तैमूर इस दौरान रेड जैकेट और ब्लैक पैंट में नजर आए। हाल ही में सैफ अली खान का एक वीडियो वायरल हुआ था।

49

इस वीडियो में सैफ अपनी भूत पुलिस की टीम अर्जुन कपूर, जैकलिन फर्नांडिस और यामी गौतम के साथ मिलकर अपने फैंस को दिवाली की शुभकामनाएं देते दिखे है। इस वीडियो में तैमूर पीछे से आवाज देते हुए कहते हैं- अब्बा...क्या आप यहां आएंगे। इस पर सैफ कहते हैं- हां, एक सैकेंड। हालांकि, वीडियो में तैमूर दिखाई नहीं दे रहे है। बस उनकी आवाज ही आ रही है।

59

दिवाली पर मलाइका अरोड़ा बेहद स्टाइलिश लुक में नजर आई। जबकि करीना का सिम्पल लुक ही देखने को मिला।

69

बता दें कि करीना जब पहली बार 2016 में प्रेग्नेंट थीं तो उस वक्त उन्होंने कहा था कि वो चाहती हैं कि उनके घर पर बेटी जन्म ले। रिपोर्ट्स की मानें तो करीना ने बताया था कि वो जहां भी जाती हैं तो उनसे पूछा जाता है कि बेटा होने वाला है या बेटी?

79

इस सवाल का जवाब देते हुए करीना ने कहा था कि इससे क्या फर्क पड़ता है? वह लड़की हैं और चाहती हैं कि उनके घर लड़की पैदा हो। करीना ने यह भी कहा था कि उन्होंने अपने पेरेंट्स के लिए एक बेटे से ज्यादा किया है।

89

करीना ने हाल ही में बताया था कि जब उन्होंने सैफ अली खान को अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के बारे में बताया तो उनका कैसा रिएक्शन था। करीना ने कहा था कि उन्हें परिवार से बिल्कुल भी फिल्मी रिएक्शन नहीं मिला। यहां तक की सैफ का रिएक्शन भी नॉर्मल था।

99

कुछ दिनों पहले एक इंटरव्यू के दौरान करीना ने बताया था कि ऐसी कौन-सी चीज है जिसे वह दूसरी प्रेग्नेंसी में दोहराना नहीं चाहतीं। करीना ने कहा था- तैमूर के समय जब मैं प्रेग्नेंट थी तब सब मुझे बहुत खाने के लिए कहते थे और इसी वजह से मेरा 25 किलो वजन बढ़ गया था। मैं फिर से वही नहीं करना चाहती। मुझे बस हेल्दी और फिट रहना है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories