9 साल के लड़के संग मनाया हनीमून तो कभी दिखाए खतरनाक स्टंट, एक्ट्रेस बनने से पहले ये करती थीं Tejaswwi Prakash

मुंबई। टीवी एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश (Tejaswwi Prakash) बिग बॉस सीजन 15 (Bigg Boss 15 Winner) की विनर बन चुकी हैं। तेजस्वी ने प्रतीक सहजपाल को हराते हुए विनर की ट्रॉफी और 40 लाख रुपए अपने नाम किए। 2012 में मॉडलिंग से अपना करियर शुरू करने वाली तेजस्वी प्रकाश एक्ट्रेस बनने से पहले इंजीनियर रह चुकी हैं। तेजस्वी ने मुबंई यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशंस में इंजीनियरिंग की डिग्री ली है। तेजस्वी ने 2013 में टीवी सीरियल 'संस्कार : धरोहर सपनों की' से करियर की शुरुआत की।

Asianet News Hindi | Published : Jan 31, 2022 11:25 AM IST

18
9 साल के लड़के संग मनाया हनीमून तो कभी दिखाए खतरनाक स्टंट, एक्ट्रेस बनने से पहले ये करती थीं Tejaswwi Prakash

इसके बाद तेजस्वी प्रकाश (Tejaswwi Prakash) ने स्वरागिनी जैसे सुपरहिट सीरियल में काम किया। यहीं से उन्हें 'पहरेदार पिया की' में काम मिल गया। हालांकि, इस सीरियल को लेकर काफी विवाद भी हुआ। दरसअल, शो में 18 साल की लड़की और 9 साल के लड़के की प्रेम कहानी दिखाई गई थी।

28

2017 में सीरियल ‘पहरेदार पिया की’ में एक बच्चे संग शादी और उसके बाद हनीमून को लेकर तेजस्वी (Tejaswwi Prakash) का शो विवादों में रहा। मामले में ब्रॉडकास्टिंग कंटेंट कंप्लेंट काउंसिल (BCCC) में एक पिटीशन दायर कर शो को बंद कराने की मांग की थी। पिटीशन के बाद शो की टाइमिंग में बदलाव किया गया था। 

38

दरअसल, सीरियल में जब हनीमून वाला सीक्वेंस शूट किया गया था तभी से विवाद शुरु हो गया था। बाद में जब एपिसोड्स में 9 साल के लड़के 19 की लड़की से रोमांटिक सीन्स दिखाए गए तो कॉन्ट्रोवर्सी और बढ़ गई। बात यहीं खत्म नहीं हुईं, सीरियल में कई आपत्तिजनक डायलॉग्स भी थे। शो में 9 साल के प्रिंस कुंवर रतन का रोल अफान खान ने, वहीं 18 साल की राजकुमारी दिया सिंह का रोल तेजस्वी प्रकाश (Tejaswwi Prakash) ने प्ले किया था।

48

तेजस्वी (Tejaswwi Prakash) का कहना था कि लोग शो को बिना देखे ही उसपर कमेंट करते थे। मुझे लगता है ये सीरियल काफी प्रोग्रेसिव है। लोग सीरियल बिना देखे ही अनुमान लगा रहे हैं। लोग बस दूसरों को जज करना जानते हैं। तेजस्वी का मानना है कि यह शो केवल फिक्शन था और अगर आपको सीरियल नहीं पसंद है तो मत देखिए। 

58

तेजस्वी प्रकाश (Tejaswwi Prakash) ने 2020 में रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 10 में पार्टिसिपेट किया। शो में वो अच्छा कर रहीं थीं, लेकिन विनर बनते-बनते रह गईं थीं। खतरों के खिलाड़ी के बाद तेजस्वी बिग बॉस के 15वें सीजन में दिखाईं दीं। यहां उन्होंने सबको पीछे छोड़ते हुए ट्रॉफी अपने नाम की।

68

कई टीवी सीरियल्स में नजर आने वाली तेजस्वी (Tejaswwi Prakash) को मराठी इंडस्ट्री में काम करने का मौका भी मिला। मराठी फिल्म School, College Ani Life में उन्होंने काम किया, जो बॉलीवुड के जाने-माने डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने बनाई थी। 

78

तेजस्वी प्रकाश (Tejaswwi Prakash) ने टीवी शोज के साथ कई म्यूजिक वीडियोज में भी काम किया है। उन्होंने इंतजार, सुन जरा, ए मेरे दिल, कलाकार, फकीरा, मेरा पहला प्यार और दुआ है म्यूजिक वीडियोज में काम किया है।

88

बिग बॉस 15 जीतने के बाद तेजस्वी प्रकाश (Tejaswwi Prakash) के हाथ बड़ा प्रोजेक्ट लगा है। वे कलर्स टीवी पर दोबारा नजर आने वाली हैं। उनका नया टीवी शो नागिन-6 शुरू हो रहा है। तेजस्वी ने एकता कपूर से इस नए टीवी शो की डील साइन की है। शो के ग्रैंड फिनाले में तेजस्वी ने नागिन के अंदाज में एक शानदार परफॉर्मेंस भी दी। अब तेजस्वी नागिन की शूटिंग शुरू करेंगी। तेजस्वी के साथ अदा खान सीरियल में नजर आएंगी।

ये भी पढ़ें :
Bigg Boss 15 Finale: Tejasswi Prakash के विनर बनने से नाराज फैन्स, सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुआ बायकॉट

Bigg Boss 15 Finale: मम्मी-पापा और विनर ट्रॉफी संग नजर आई Tejasswi Prakash, चाहने वालों को कहा थैंक्स

मॉडलिंग डेज में ऐसी दिखती थी Tejasswi Prakash, जानें इंजीनियर से हीरोइन बनने की कहानी, विवादों में भी रही

Preity Zinta Birthday: पति को नहीं आती हिंदी तो Salman ने सिखा दी गाली, अब पत्नी को ये कह कर बुलाते हैं जीन

Bigg Boss Finale: करोड़ों की प्राइज मनी ऐसे हुई कम, इस कंटेस्टेंट तो इनाम के तौर पर मिले महज इतने लाख ही

Bigg Boss 15 Finale: 120 दिन कंटेस्टेंट्स जिस घर में रहे वो अंदर से दिखता है ऐसा, इस थीम पर किया था डिजाइन

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos