मुंबई. रिलायंस ग्रुप (Reliance Group) के चेयरमैन अनिल अंबानी (Anil Ambani) और टीना अंबानी (Tina Ambani) का बड़ा बेटा जय अनमोल अंबानी (Jai Anmol Ambani) शादी के बंधन में बंध गया है। अनमोल ने अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड कृषा शाह (Khrisha Shah) के साथ सात फेरे लिए। कृषा, अनमोल से शादी कर अंबानी खानदान बहू बन गई है। शादी में अंबानी खानदान के मेंबर्स के अलावा कई बॉलीवुड सेलेब्स और राजनेता भी शामिल हुए। अनमोल-कृषा की शादी की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इन फोटोज में दूल्हा-दुल्हन शादी की रस्मों को निभाते नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि दुल्हन बनी कृषा ने शादी में लाल रंग का लहंगा और साथ में हैवी ज्वैलरी कैरी की थी। नीचे पढ़ें नई नवेली दुल्हन कृषा शाह के वेडिंग आउटफिट के बारे में...
दुल्हन कृषा शाह ने डिजाइनर अनामिका खन्ना के कलेक्शन से शादी के लिए लाल जोड़ा चूज किया था, जिसमें वे बेहद खूबसूरत दिख रही थी।
29
कृषा शाह का लहंगा चांदी और रेशम से तैयार किया गया था। इस पर क्रिस्टल में फूलों के पैटर्न के साथ कढ़ाई की गई थी। लहंगा के साथ उन्होंने कढ़ाई किया दुपट्टे कैरी किया था।
39
बात दुल्हन कृषा की ज्वैलरी की करें तो ये हीरे और पन्ना जड़ित थी। उन्होंने चोकर नेकपीस, झुमके और एक सिम्पल मांग टीका पहना था। उन्होंने अपने लुक को रेड एंड व्हाइट चूड़ा से कंप्लीट किया था।
49
कृषा शाह का जिस चीज ने सबका ध्यान खींचा, वो थे उनके सिल्वर थ्री-टियर कलीरे। उन्होंने अपने लुक को सिंपल लेकिन बेहद खूबसूरत रखा था। कृषा ने अपने लुक को ग्लैम मेकअप और रेड लिप्स से पूरा किया था।
59
आपको बता दें कि पिछले 3-4 दिन से अंबानी फैमिली अनमोल अंबानी की शादी का सेलिब्रेशन किया जा रहा है। उनकी हल्दी, मेहंदी और संगीत सेरेमनी की कई सारी फोटोज सोशल मीडिया पर देखी जा सकती है।
69
भतीजे अनमोल अंबानी की शादी में बड़ी मम्मी नीता अंबानी भी शामिल हुई। इस मौके पर नीता ने पिंक कलर का खूबसूरत लहंगा कैरी कर रख रखा। उनके साथ बेटी ईशा में मौजूद थी।
79
शादी के बाद नए नवेले दूल्हा-दुल्हन ने मेहमानों के साथ फोटोज क्लिक करवाएं। इस दौरान अनिल अंबानी और टीना अंबानी बेहद खुश नजर आए।
89
अनिल अंबानी और टीना अंबानी ने अपने बेटे की शादी में शानदार सजावट करवाई थी। फूलों, तोरण और रंग-बिरंगी झालरों से पूरा मंडप सजाया था।
99
अनिल अंबानी और टीना अंबानी ने अपने बेटे की शादी में कोई कसर नहीं छोड़ी। वेडिंग वेन्यू पर गणपति की बड़ी सी मूर्ति भी स्थापित की गई थी।