- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- शादी के बंधन में बंधा Tina Ambani का बेटा, लाल जोड़े में बेहद खूबसूरत दिखी अंबानी की नई नवेली बहू
शादी के बंधन में बंधा Tina Ambani का बेटा, लाल जोड़े में बेहद खूबसूरत दिखी अंबानी की नई नवेली बहू
मुंबई. बिजनेसमैन अनिल अंबानी (Anil Ambani) और टीना अंबानी (Tina Ambani) का बड़ा बेटा जय अनमोल अंबानी (Jai Anmol Ambani) गर्लफ्रेंड कृषा शाह (Khrisha Shah) के साथ शादी के बंधन में बंध गया है। दोनों की शादी रविवार को हुई। दोनों की शादी से जुड़ी कई सारी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। सामने आई फोटोज में देखा जा सकता है कि अंबानी खानदान की नई नवेली बहू कृषा शाह लाल जोड़े में बेहद खूबसूरत नजर आ रही है। दुल्हन कृषा ने लाल लहंगा के साथ हैवी ज्वैलरी कैरी कर रखी थी। वहीं दूल्हा बने अनमोल सफेद शेरवानी में हैंडसम नजर आए। आपको बता दें कि भतीजे की शादी में नीता अंबानी (Nita Anmabi), ईशा अंबानी (Isha Ambani) भी विशेष तौर पर शामिल हुए। नीचे देखें अनमोल अंबानी और कृषा शाह की शादी की फोटोज...
- FB
- TW
- Linkdin
)
आपको बता दें कि पिछले 3-4 दिन से अंबानी फैमिली अनमोल अंबानी की शादी का सेलिब्रेशन किया जा रहा है। उनकी हल्दी, मेहंदी और संगीत सेरेमनी की कई सारी फोटोज सोशल मीडिया पर देखी जा सकती है।
शादी के मंडप तक अंबानी खानदान की बहू कृषा शाह अपने सहेलियों के साथ पहुंची थी। इस दौरान सहेलियों ने हाथों में दीपक ले रखा था।
बेटे के शादी में अनिल अंबानी काफी खुश नजर आए। उन्होंने अपनी बहन और समधन के साथ पोज दिए। इस दौरान अनिल अंबानी ने लाइट पिंक कलर की शेरवानी पहन रखी थी।
शादी में कृषा शाह बेहद खुबसूरत नजर आई। वहीं, अंबानी की शादी में शामिल होने श्वेता बच्चन बेटी नव्या नवेली नंदा के साथ पहुंची थी।
जया बच्चन भी इस मौके पर नजर आई। उन्होंने बेटी श्वेता और नातिन नव्या नवेली नंदा के साथ पोज दिए। इस मौके बच्चन परिवार की तीनों औरतें बेहद खूबसूरत नजर आ रही थी।
अनमोल अंबानी की शादी में बरातियों ने जमकर डांस किया। इस मौके पर बेटे की बरात में अनिल अंबानी भी खुद को नाचने से नहीं रोक पाए।
अनिल अंबानी और टीना अंबानी ने अपने बेटे की शादी में शानदार सजावट करवाई थी। फूलों, तोरण और रंग-बिरंगी झालरों से पूरा मंडप सजाया था।
अनिल अंबानी और टीना अंबानी ने अपने बेटे की शादी में कोई कसर नहीं छोड़ी। वेडिंग वेन्यू पर गणपति की बड़ी सी मूर्ति भी स्थापित की गई थी।
ये भी पढ़ें
बिना मेकअप हड़बड़ी में बेटों संग घर से निकली Kareena Kapoor, मम्मी के पीछे भागा तैमूर तो परेशान दिखा जेह
Afsana Khan Wedding: नारंगी जोड़ा और हैवी ज्वैलरी में खूबसूरत दिखी दुल्हनिया, शादी की Inside Photos
Akshay Kumar की फिल्म Bachchan Paandey के वो फैक्ट्स जो हर कोई जानना चाहेगा, एक बात घूमा देगी माथा