Published : Sep 03, 2022, 04:45 PM ISTUpdated : Sep 03, 2022, 06:46 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, Urfi Javed survived falling down the catwalk : उर्फी जावेद ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर न्यू वीडियो शेयर किया है। इसमें एक्ट्रेस कैटवॉक करती दिख रही हैं। इसमें उर्फी ने स्किन कलर की DIY आउटफिट में दिखाई दे रही हैं। वहीं उनके इस बेहद सेक्सी आउटफिट इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है । इस ड्रेस में एक बार फिर फैशन पर DIY टेक पेश किया है, सेलेब्रिटी ने प्लास्टिक रैप और कुछ रंगीन प्लास्टिक फ्लावर का उपयोग करके एक पोशाक बनाई है। इसके साथ उन्होंने फुटपाथ पर कैटवॉक भी की लेकिन वे गिरते-गिरते बच गईं, देखें तस्वीरें और वीडियो...
बिग बॉस ओटीटी से फेमस हुईं एक्ट्रेस उर्फी जावेद अक्सर अपने आउटफिट के साथ नए-नए प्रयोग करती रहती हैं
आप उसे कोई भी वस्तु दें और उर्फी उसमें से एक पोशाक बना सकती हैं। अगर आपको लगता है कि ब्लेड से पोशाक नहीं बन सकती है तो आप गलत हैं, एक्ट्रेस सैकड़ों सेफ्टी पिनों के साथ बनाई गई पोशाक भी ट्राय कर चुकी हैं।
25
इस बार प्लास्टिक रैप का इस्तेमाल करते हुए उर्फी जावेद ने ऑफ शोल्डर क्रॉप टॉप बनाया है । क्रॉप टॉप जैसा दिखने के लिए उसने अपने अपर बॉडी के चारों ओर प्लास्टिक शीट को लपेटा है। वहीं उन्होंने अपने कुछ अंगों को छिपाने के लिए रंगीन प्लास्टिक के फूलों का इस्तेमाल किया है।
35
इससे पहले उर्फी की क्रॉप टॉप और मिनी स्किट को आप भूल नहीं सकते हैं, जिसे उन्होंने एक बोरी का इस्तेमाल करके बनाया था। वहीं उर्फी ने इस नए अंदाज से अपने फैंस को इसी को ध्यान में रखते हुए उर्फी ने एक बार फिर अपने फैशन से सबको चौंका दिया है।
45
उर्फी जावेद ने एक पोशाक बनाने के लिए इस बार, यह कोई ब्लेड, सेफ्टी पिन या रस्सी का नहीं, बल्कि प्लास्टिक रैप का एक रोल और कुछ रंगीन प्लास्टिक के फूल से अपनी ड्रेस तैयार की है। वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें-https://www.instagram.com/p/Ch_k3xav9S7/?hl=hi
55
यह पहली बार नहीं है जब उर्फी जावेद ने अपने फैशन से सबको चौंका दिया है। इससे पहले भी उर्फी ऐसे आउटफिट पहन चुकी हैं, जिन्होंने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था। हालांकि उन्हें अक्सर इसके लिए ट्रोल किया गया हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।