मुंबई. वेलेन्टाइन वीक (Valentine Week 2022) के तहत संडे यानी 13 फरवरी को किस डे (Kiss Day) सेलिब्रेट किया गया। 14 फरवरी को दुनियाभर में वेलेन्टाइन डे (Valentine Day) मनाया जाएगा। आम और खास सभी इस दिन को अपने-अपने तरीके से सेलिब्रेट करते हैं। देखा जाए तो बॉलीवुड फिल्मों में कई किस और लिपलॉक सीन्स देखने को मिलते हैं। किस डे के मौके पर आपको ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) और ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) के लिपलॉक सीन के बारे में बताने जा रहे है, जो फिल्म धूम 2 (Dhoom2) में फिल्माया गया था। हालांकि, इस सीन को करने के बाद जहां ऐश्वर्या कानूनी पचड़े में पड़ गई वहीं बच्चन फैमिली भी इस सीन को देखकर भड़क हो उठी थी। नीचे पढ़ें जाने ऐश्वर्या राय के किस सीन को देख क्या कदम उठाया था बच्चन फैमिली ने...
बता दें कि 2006 में यशराज फिल्म्स की फिल्म धूम 2 में ऐश्वर्या राय और ऋतिक रोशन का किसिंग सीन था। बता दें कि उस वक्त इस सीन ने खूब सुर्खियां बंटोरी थी। इतना ही नहीं ऐश्वर्या को भी कई मुसीबतों का सामना करना पड़ा था।
210
ऐश्वर्या राय एक इंटरव्यू में बताया था कि वे इस सीन को करने के बाद पचड़े में फंस गई और कई लोगों ने उन्हें लीगल नोटिस तक भेज दिए थे। इतनी नहीं यहीं वो वक्त था जब उनकी और अभिषेक बच्चन की सगाई हो चुकी थी, इसलिए बच्चन फैमिली भी इस सीन को लेकर नाराज थी।
310
ऐश्वर्या ने एक फैशन मैगजीन को दिए इंटरव्यू में बताया था कि उन कुछ सीन्स की वजह से उन्हें क्या कुछ झेलना पड़ा था। उन्होंने कहा था कि वे हॉलीवुड की कई स्क्रिप्ट्स इसलिए मना कर चुकी हैं क्योंकि वे पर्दे पर फिजिकल सीन्स करने में कम्फर्टेबल नहीं थीं।
410
उन्होंने कहा था- मुझे ये भी पता था कि ऑडियन्स भी इसे लेकर कम्फर्टेबल नहीं होगी। फिर सोचा अगर मुझे यह करना ही होगा तो पहले बॉलीवुड में करूं, मैं देखना चाहती थी कि मैं जैसा सोचती हूं क्या वैसा है और फिर वही हुआ जिसका उन्हें डर था।
510
ऐश्वर्या ने बताया था- फिल्म में मैंने वह एक खास सीन किया था और इसकी वजह से मुझे देश के कई लोगों ने लीगल नोटिस भेज दिया था। लीगल नोटिस में कहा था- आप आइकॉनिक हैं, आप हमारी लड़कियों के लिए उदाहरण हैं, आपने अपनी लाइफ को एक उदारण की तरह पेश किया है। इस सीन से हम कम्फर्टेबल नहीं हैं, आपने ऐसा क्यों किया?
610
बता दें कि ऐश्वर्या उन एक्ट्रेसेस में से एक हैं जिन्हें कई फैन्स अपना आदर्श मानते हैं। यूं तो पर्दे पर आपने तमाम एक्टर्स और एक्ट्रेस को लिप लॉक और इंटीमेट होते देखा होगा, लेकिन ऐश्वर्या के लिए यह सब आसान नहीं था। वैसे तो ऐश्वर्या खुद को विवादों से दूर रखने की पूरी कोशिश करती है, लेकिन उस सीन की वजह से उन्हें काफी परेशानी झेलनी पड़ी थी।
710
खबरों की मानें तो ऋतिक और ऐश्वर्या के इस किसिंग सीन को देखने के बाद अभिषेक बच्चन ने ऋतिक से बात करना बंद कर दिया था, क्योंकि इसी दौरान ऐश और अभिषेक की सगाई भी हुई थी।
810
इतना ही नहीं मीडिया रिपोर्ट्स की मानें बच्चन फैमिली ने पूरी कोशिश की कि फिल्म से इस सीन को हटवाने की लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। बता दें कि फिल्म जबरदस्त हिट रही थी। इस फिल्म में ऐश का बेहद ग्लैमरस लुक देखने को मिला था।
910
बात ऐश्वर्या राय के वर्कफ्रंट की करें तो वे इन दिनों साउथ की फिल्म पोन्नियन सेलवन की शूटिंग में बिजी है। इस फिल्म में उनका डबल रोल है। इस फिल्म का बजट 500 करोड़ रुपए हैं। बता दें कि ऐश आखिरी बार 2018 में आई फिल्म फन्ने खां में नजर आई थी
1010
ऋतिक रोशन लंबे समय से किसी फिल्म में नजर आए है। वे आखिर बार फिल्म वॉर में दिखेंगे, जिसने बॉक्सऑफिस पर तहलका मचा दिया था। अब वे फिल्म विक्रम वेधा (Vikram Vedha) नजर आएंगे। ये फिल्म तमिल फिल्म विक्रम वेधा का हिंदी रीमेक है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।