- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- Valentine's Day से पहले सामने आईं Malaika Arora की ऐसी अनसीन तस्वीरें, जिसे देख जल जाएंगे अर्जुन कपूर
Valentine's Day से पहले सामने आईं Malaika Arora की ऐसी अनसीन तस्वीरें, जिसे देख जल जाएंगे अर्जुन कपूर
मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अपनी एक्टिंग के लिए नहीं बल्कि बोल्ड अदाओं के लिए जानी जाती हैं। परफेक्ट फिगर की मल्लिका के लाखों दीवाने हैं। लेकिन अदाकारा का दिल अर्जुन कपूर (Arjun kapoor) ने चुरा रखा है। दोनों एक दूजे के प्यार में डूबे हैं। दोनों के उम्र में काफी अंतर हैं बावजूद दोनों की मोहब्बत कम नहीं है। इसके पीछे वजह मलाइका का हुस्न भी है। 48 साल की मलाइका आज जितनी खूबसूरत लगती हैं कई साल पहले भी उतनी ही हसीन लगती थीं। उनकी कुछ पुरानी अनसीन तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। आइए देखते हैं 90 के दशक में अदाकारा कैसी लगती थीं...

वैलेंटाइन्स वीक (Valentine's Week) में मलाइका की कुछ पुरानी अनसीन तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों में वो हद से ज्यादा बोल्ड लग रही हैं।
इस तस्वीर में मलाइका अरोड़ा ब्लैक कलर के आउटफिट में किसी मछली की तरह जमीन पर लेटी हुई हैं। इस दौरान ब्लैक पैंट्स के साथ ब्लैक ओपन जैकेट पहनी है जिसमें उनका टोंड फिगर नजर आ रहा है। (साभार: FilmFare Instagram)
वहीं, दूसरी तस्वीर में मलाइका एक मॉडल के साथ नजर आ रही हैं। उन्होंने सफेद रंग की ड्रेस पहन रखी हैं। मॉडल उनके सीने में छुपा हुआ है। उसका चेहरा नजर नहीं आ रहा है।
फिल्मफेयर ने अपने इंस्टाग्राम पर मलाइका के 90 के दशक की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें वो बेहद ही हॉट नजर आ रही हैं। फैशन डिज़ाइनर सुनीत वर्मा ने अदाकारा की उस वक्त फोटोशूट की थी।
मलाइका को फैशन क्वीन भी कहा जाता है। हर दिन उनका एक अलग अंदाज दिखाई देता है। इतना ही नहीं वो फिटनेस फ्रिक भी हैं। हाल ही में अर्जुन कपूर ने योगा करना शुरू किया है और इसके लिए उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका को थैक्स कहा है। एक्टर ने कहा कि नई फिटनेस यात्रा शुरू करने में उन्होंने मेरी मदद की।
मलाइका और अर्जुन के बीच दूरियों की खबर भी कभी-कभी सामने आती है। जो महज अफवाह साबित होती है। हाल ही में उनके ब्रेकअप की खबर आई थी। लेकिन अर्जुन कपूर ने अपने लेडीलव के साथ फोटो शेयर करके इस अफवाह पर विराम लगा दिया था।
वहीं, मलाइका के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो इंडियाज बेस्ट डांसर में बतौर जज नजर आईं थी।
और पढ़ें:
Tejasswi Prakash ने लिया सेक्सी Naagin अवतार, फोटोज देख करण कुंद्रा की बढ़ी धड़कन
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।