देवर की शादी में पति संग जमकर लगाए वरुण की भाभी ने ठुमके, बेहद खूबसूरत है धवन खानदान की बड़ी बहू

Published : Jan 27, 2021, 12:09 PM IST

मुंबई. वरुण धवन (varun dhawan),नताशा दलाल (natasha dalal) के साथ शादी के बंधन में बंध चुके हैं। दोनों ने अपने परिवार और करीबी मेहमानों की मौजूदगी में 24 जनवरी को अलीबाग में सात फेरे लिए। शादी अलीबाग के आलीशान द मेंशन हाउस रिजॉर्ट में हुई। शादी के बाद वेडिंग से जुड़ी कुछ और नई फोटोज सामने आई है। इन फोटोज में देवर वरुण की शादी में भाभी जाह्नवी धवन (jaanvi dhawan) जमकर ठुमके लगाती नजर आ रही है। जाह्नवी पति रोहित धवन (rohit dhawan) के साथ खुश होकर डांस करती दिख रही है। सामने आई फोटो में जाह्नवी ने हल्के हरे की ड्रेस पहन रखी है। आपको बता दें कि वरुण की भाभी जाह्नवी खूबसूरती में हीरोइनों को भी टक्कर देती है। वे हाउस वाइफ है और घर पर सास करुण के साथ वक्त बिताती है। उनकी एक बेटी भी है।   

PREV
19
देवर की शादी में पति संग जमकर लगाए वरुण की भाभी ने ठुमके, बेहद खूबसूरत है धवन खानदान की बड़ी बहू

वरुण और नताशा दोनों बचपन से एक दूसरे को जानते हैं और दोनों ने पढ़ाई भी साथ में ही की है। कई सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद आखिर दोनों शादी के बंधन में बंध गए हैं। अब दोनों की शादी की फोटोज सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी हुई हैं। 

29

अपनी शादी में वरुण ने भी ढोल की थाप की पर जमकर डांस किया था। इस दौरान उनके साथ फ्रेंड्स ने भी खूब एन्जॉय किया। 

39

सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रही है जिसमें वरुण धवन और नताशा दलाल अपने-अपने सास-ससुर के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं।

49

शादी में शामिल हुए रिश्तेदार और फैमिली फ्रेंड्स के साथ पोज देते वरुण धवन बेहद खुश नजर आए। वरुण ने अपनी शादी में कुछ खास करीबी लोगों को ही इन्वाइट किया था।

59

सामने आई एक फोटो में नई नवेली दुल्हन नताशा दलाल अपनी जेठानी जाह्नवी धवन को देखकर मुस्कराती नजर आई। साथ में वरुण के बड़ै भैया रोहित धवन भी है।

69

अपने चाचा वरुण धवन की शादी में भतीजी अंजनी धवन का बेहद ग्लैमरस लुक नजर आया। बता दें कि अंजनी गुजरे जमाने के एक्टर और डेविड धवन के भाई अनिल धवन की पोती है।

79

वरुण ने अपने इंस्टाग्राम पर शादी की रस्मों में जुड़ी और भी कई फोटो शेयर की है। एक फोटो में मेहंदी सेरेमनी में वरुण अपनी दुल्हनिया को किस करते नजर आए। जैसे ही वरुण ने नताशा का माथा चूमा उन्होंने शरमाकर अपनी आंखें नीचे कर ली।

89

खबरें आईं थी कि 2 फरवरी को वरुण-नताशा का मुंबई के 5 स्टार होटल में ग्रैंड रिसेप्शन होगा। लेकिन वरुण के चाचा अनिल धवन ने इस बात को सिरे से नकार दिया है। उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं होने वाला है।

99

एक रिपोर्ट की मानें तो कपल जल्दी ही हनीमून के लिए निकलने वाला है। वरुण और नताशा तुर्की के खूबसूरत शहर इस्तांबुल में हनीमून मनाने जाएंगे। यहां ये कपल सिरागन पैलेस केम्पिंस्की होटल में रुकेगा। बता दें कि ये दुनिया का सबसे खूबसूरत और आलीशान फाइव स्टार होटल मानी जाती है।

Recommended Stories