नई नवेली बहू को देख अपनी खुशी पर काबू नहीं रख पाए वरुण धवन के मम्मी-पापा, खूब बरसाए दुल्हन पर फूल

Published : Jan 25, 2021, 11:20 AM ISTUpdated : Jan 25, 2021, 11:53 AM IST

मुंबई. वरुण धवन (varun dhawan) और नताशा दलाल (natasha dalal) रविवार यानी 24 जनवरी को शादी के बंधन में बंध गए है। अलीबाग के आलीशान द मेंशन हाउस में कपल में सात फेरे लिए। शादी की रस्मों को निभाते समय वरुण और नताशा दोनों ही बेहद खुश नजर आए। दोनों के चेहरे पर पूरे समय प्यारी सी मुस्कान नजर आई। नताशा को लेने वरुण Quad बाइक पर बारात लेकर पहुंचे थे। इस मौके सास-ससुर यानी करुणा और डेविड धवन की ही खुशी का ठिकाना नहीं था। दोनों ने अपनी नई नवेली बहू पर जमकर फूल बरसाए और दिल से उसका स्वागत किया। फेरे लेने के बाद वरुण ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की फोटोज शेयर कीं। इसके साथ उन्होंने लिखा- उनका जिंदगीभर का प्यार अब ऑफिशियल हो गया है।

PREV
17
नई नवेली बहू को देख अपनी खुशी पर काबू नहीं रख पाए वरुण धवन के मम्मी-पापा, खूब बरसाए दुल्हन पर फूल

बेटे वरुण की शादी में डेविड धवन और करुण धवन ने कोई करस नहीं छोड़ी। दोनों ने मिलकर बेटे की शादी को एकदम रॉयल बनाया। मेहंदी, संगीत और हल्दी सेरेमनी में भी धवन और दलाल फैमिली ने जमकर एन्जॉय किया। 

27

शादी के बाद वरुण ने मीडिया फोटोग्राफर्स और फैन्स को निराश नहीं किया। उन्होंने नताशा के साथ बकायदा बाहर आकर जमकर पोज दिए। मेंशन के बाहर खड़े लोगों को उन्होंने मोतीचूर के लड्डू खिलाकर मुंह मीठा करवाया। 

37

रिपोर्ट्स के मुताबिक वरुण और नताशा की शादी समारोह में शामिल हुए गेस्ट के लिए मेनू में लेबनान, मैक्सिकन और भारतीय व्यंजन शामिल किए गए थे।

47

प्राइवेसी मेंटेन रखने के लिए वरुण और नताशा ने कथित तौर पर मेहमानों को उनकी अनुमति के बिना शादी की फोटोज लीक नहीं करने के लिए कहा थआ। नियमों का उल्लंघन न हो इसके लिए वेन्यू पर अंदर फोन लाना मना था। सभी के फोन पर स्टिकर चिपकाए गए थे। 

57

शादी के बाद अब 2 फरवरी को मुंबई में JW मैरिएट में ग्रैंड रिसेप्शन होगा। इस रिसेप्शन में बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े कई सेलेब्स के शामिल होने का खबर है। 

67

एक रिपोर्ट की मानें तो रिसेप्शन के तुरंत बाद कपल हनीमून के लिए निकलने वाला है। वरुण और नताशा तुर्की के खूबसूरत शहर इस्तांबुल में हनीमून मनाने जाएंगे। यहां ये कपल सिरागन पैलेस केम्पिंस्की होटल में रुकेगा। बता दें कि ये दुनिया का सबसे खूबसूरत और आलीशान फाइव स्टार होटल मानी जाती है।

77

वरुण और नताशा शादी के बाद परिवार के साथ नहीं, बल्कि अपने अपार्टमेंट रहने वाले हैं। इसे वरुण ने कुछ समय पहले ही खरीदा था। बॉलीवुड हंगामा ने दोनों के करीबी दोस्त के हवाले से बताया कि नताशा ने इस अपार्टमेंट को अपनी पसंद के हिसाब से डेकोरेट किया है। दोस्त ने बताया कि वरुण ने ये अपार्टमेंट ये सोचकर खरीदा था कि वह अपने परिवार के पास भी रह पाएंगे और नताशा को भी समय दे सकेंगे। 

Recommended Stories