फूलों और तोरण से सजा वरुण धवन की शादी का वेन्यू, CCTV कैमरों से होगी निगरानी, शामिल होंगे इतने गेस्ट

Published : Jan 23, 2021, 11:17 AM IST

मुंबई. वरुण धवन (varun dhawan) अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड नताशा दलाल (natasha dalal) के साथ रविवार यानी 24 जनवरी को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। कपल की शादी अलीबाग के आलीशान महल द मेंशन हाउस में होगी। शादी के लिए मेंशन हाउस को रंग-बिरंगे फूलों और तोरण से सजाया गया है। वहीं, पूरे मेंशन में सुरक्षा के पुख्या इंतजाम किए गए हैं। सामने आई ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो वरुण के चाहने वालों के एक्साइटमेंट का ध्यान रखते हुए धवन फैमिली ने शादी के वेन्यू की सुरक्षा और भी ज्यादा पुख्ता कर दी है। ईटाइम्स की रिपोर्ट की मानें तो वेन्यू की सुरक्षा के लिए सीसीटीव की संख्या में भी इजाफा किया गया है। यही नहीं, यहां पर परिवार ने फ्लैक्स बोर्ड्स भी हटवा दिए हैं ताकि कोई शादी की फोटोज बाहर से न ले सके। 

PREV
17
फूलों और तोरण से सजा वरुण धवन की शादी का वेन्यू, CCTV कैमरों से होगी निगरानी, शामिल होंगे इतने गेस्ट

वरुण और नताशा की शादी में महज 50 लोगों को ही बुलाए जाने की खबर है। बताया जा रहा है कि शादी में शरीक होने सलमान खान, करन जौहर, कैटरीना कैफ, जैकलीन फर्नांडिज और शाहरुख खान जैसे स्टार्स पहुंच सकते हैं। शादी में शामिल होने वाले मेहमानों का कोरोना टेस्ट भी कराया जाएगा।

27

धवन और दलाल फैमिली द मेंशन हाउस पहुंच चुके हैं। इस आलीशान प्रॉपर्टी में करीब 25 बेडरूम्स हैं, जहां दोनों परिवार के करीबी रिश्तेदार रहने वाले हैं। बताया जा रहा है इस खूबसूरत लोकेशन के लिए धवन परिवार 4 लाख रुपए प्रति दिन किराए का भुगतान कर रहा है। 

37

रिपोर्ट्स की मानें तो वरुण धवन की बरात द मेंशन हाउस के इस गेट से शुरू होगी। कपल जहां 7 फेरे लेगा उस जगह को रंग-बिरंगे तोरण और फूलों से सजाया गया है। इसके गार्डन और डाइनिंग एरिया में भी खूबसूरत सजावट की गई है।

47

वरुण और नताशा 24 जनवरी के दिन सात फेरे लेने वाले हैं। बीते दिनों कपल की मेहंदी सेरेमनी की रस्म हुई। अब धवन और दलाल परिवार शादी की दूसरी रस्मों को यहीं अलीबाग के मेंशन में पूरी करेंगे। खबरों की मानें तो शनिवार को संगीत सेरेमनी का आयोजन किया जाएगा।

57

एक रिपोर्ट की मानें तो शादी के तुरंत बाद कपल हनीमून के लिए निकलने वाले है। वरुण और नताशा शादी के बाद तुर्की के खूबसूरत शहर इस्तांबुल में हनीमून मनाने जाएंगे। यहां ये कपल सिरागन पैलेस केम्पिंस्की होटल में रुकेगा। बता दें कि ये दुनिया का सबसे खूबसूरत और आलीशान फाइव स्टार होटल मानी जाती है।

67

रिपोर्ट्स की मानें तो डेविड धवन ने बेटे की शादी के लिए अमिताभ बच्चन और गोविंदा को न्योता नहीं भेजा है। यहां तक कि बोनी कपूर, जिनके बच्चे वरुण धवन के करीबी दोस्त हैं उनको भी आमंत्रित नहीं किया गया है। हालांकि, बोनी कपूर के बेटे अर्जुन कपूर को आमंत्रित किया गया है। अनिल कपूर के परिवार से किसी को भी आमंत्रित नहीं किया गया है। शादी में जो गेस्ट नहीं आ पाएंगे, उन्हें मुंबई में एक शानदार रिसेप्शन के जरिए बुलाया जाएगा।
 

77

वरुण धवन के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो उन्हें आखिरी बार सारा अली खान के साथ 'कुली नंबर 1' में देखा गया था। इसे उनके पिता ने डायरेक्ट किया था। मूवी को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर 25 दिसंबर को रिलीज किया गया था। इसके अलावा उनके पास करण जौहर की मल्टीस्टारर फिल्म 'तख्त' भी है, जिसकी शूटिंग इस साल शुरू की जा सकती है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories