इस आलीशान मेंशन में होगी वरुण-नताशा की शादी, वेन्यू में हो रही सजावट, सलमान- कैटरीना को मिला न्योता

Published : Jan 21, 2021, 05:53 PM IST

मुंबई. वरुण धवन (varun dhawan) तीन दिन बाद यानी 24 जनवरी को मंगेतर नताशा दलाल (natasha dalal) से शादी करने जा रहे हैं। कपल मुंबई के पास अलीबाग के आलीशान मेंशन में शादी की सारी रस्में निभाएंगे। खबरों की मानें तो वरुण और नताशा का वेडिंग वैन्यू पर तैयारियां शुरू हो चुकी है। एक रिपोर्ट के अनुसार जहां कपल शादी करेगा वो एक शानदार 25 कमरों का रिसॉर्ट है, जो अलीबाग से केवल 10 मिनट की दूरी पर है। यहां लग्जीरियस सुविधाओं के साथ खूबसूरत व्यू भी है। वरुण की फैमिली 22 जनवरी को यहां पहुंचेगी। 23 जनवरी को संगीत समारोह और 24 जनवरी को शादी होगी।

PREV
17
इस आलीशान मेंशन में होगी वरुण-नताशा की शादी, वेन्यू में हो रही सजावट, सलमान- कैटरीना को मिला न्योता

कोरोना वायरस के चलते वरुण-नताशा की शादी में उनके परिवारों के कुछ लोग ही शामिल होंगे। यह बड़ी पंजाबी शादी होगी लेकिन कोविड-19 की वजह से मेहमान गिने चुने होंगे। अलीबाग में वरुण की शादी के लिए 200 लोगों की गेस्ट लिस्ट तैयार कर ली गई है।

27

खबरों की मानें तो इस शादी में सलमान खान, सारा अली खान, करन जौहर, मनीष मल्होत्रा, अर्जुन कपूर-मलाइका अरोड़ा, जाह्नवी-खुशी कपूर, जैकी भगनानी शामिल होंगे। वहीं कैटरीना कैफ, नीतू कपूर, कियारा आडवाणी, अनिल कपूर, रिया कपूर, हर्ष वर्धन और शंशाक खेतान भी इस शादी का हिस्‍सा बनेंगे।

37

पहले कपल 2020 में वियतनाम में शादी करने की प्लानिंग कर रहाा था, लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण प्रोग्राम पोस्टपोन हो गया था। मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि अब वरुण और नताशा एक आलीशान महल में शादी करेंगे।

47

वरुण और नताशा बचपन के दोस्त थे। डेटिंग शुरू करने से पहले वे कई सालों तक दोस्त बने रहे। एक इंटरव्यू में नताशा ने कहा था- वरुण और मैं एक साथ स्कूल में थे। 20 साल की उम्र तक हम दोस्त बने रहे और फिर मुझे याद है, इसके बाद ही हम डेटिंग शुरू कर चुके थे। मुझे लगता है, हमें एहसास हुआ कि हम सिर्फ अच्छे दोस्तों से कुछ ज्यादा थे।

57

वरुण ने कहा था - पहली बार जब वो नताशा से मिले थे, तब वो छठी क्लास में थी। वो दोनों ग्यारहवीं और बारहवीं क्लास तक दोस्त थे। वो बहुत करीबी दोस्त थे। उन्होंने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए बताया था कि जब उन्होंने नताशा को पहली बार देखा तो उन्हें ऐसा लगा कि उन्हें उनसे प्यार हो गया है और बस वहीं से ये सब शुरू हुआ।

67

वरुण ने बताया था- नताशा ने उनका प्रपोजल स्वीकार करने से पहले कई बार रिजेक्ट कर दिया था, लेकिन कभी उम्मीद नहीं छोड़ी थी। हम दोनों 11वीं या 12वीं क्लास तक बस एक क्लोज फ्रेंड थे, लेकिन अचानक एक दिन उन्हें एहसास हुआ कि वह नताशा से प्यार करने लगे हैं। वरुण को प्यार का एहसास पहली बार बास्केट बॉल कोर्ट में हुआ था।

77

नताशा और वरुण साथ में बास्केट बॉल खेला करते थे। ऐसे में एक बार नताशा येलो टीम में थीं और वह रेड टीम में थे। उन्होंने बास्केट बॉल कोर्ट में लंच ब्रेक के समय नताशा को वॉक करते हुए देखा। वरुण ने बताया था- उसी वक्त वह नताशा से प्यार करने लगे थे।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories