Published : Sep 02, 2020, 02:26 PM ISTUpdated : Sep 06, 2020, 10:37 AM IST
मुंबई. कोरोना की वजह से दुनियाभर में लोग दहशत में हैं। रोज इस वायरस की चपेट में हजारों लोग आ रहे हैं। कई तो इसी की वजह से मौत के मुंह में जा चुके हैं। भारत में सरकार ने लोगों की सुविधा के लिए अनलॉक की प्रक्रिया शुरू कर दी है। फिर भी आमजनों की तरह ही सेलेब्स भी जरूरत के हिसाब से ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। ऐसे में सेलेब्स से जुड़े कई कहानी-किस्सा और थ्रोबैक फोटोज वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसी बीच अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर को लेकर एक किस्सा वायरल हो रहा है। ये किस्सा दोनों की रिलेशनशिप और ब्रेकअप को लेकर है।
ये तो सभी जानते हैं कि जितना अच्छा करियर करिश्मा कपूर का रहा उतनी ऊंचाइयों तक पहुंचने में अभिषेक बच्चन कामयाब नहीं रहे। हालांकि अभिषेक ने भी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है।
210
आज की बात करें तो करिश्मा जहां लंबे समय से फिल्मों से दूर है वहीं, अभिषेक कई अपकमिंग प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं।
310
एक वक्त ऐसा भी जब करिश्मा, बच्चन परिवार की बहू बनने वाली थी। अभिषेक, करिश्मा के प्यार में एकदम पागल थे। दोनों ने करीब 5 साल तक एक-दूसरे को डेट किया था।
410
कम ही लोग जानते हैं कि अभिषेक बच्चन की मंगनी करिश्मा के साथ हुई थी। अमिताभ बच्चन के 60वें जन्मदिन के मौके पर उनकी किताब का विमोचन हुआ और तभी जया बच्चन ने पूरे मीडिया के सामने अपने बेटे की पसंद को अपनी बहू के रूप में स्वीकार किया था। यानी उस मौके पर अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर की इनगेजमेंट अनाउंस की गई थी।
510
इस मौके पर जया बच्चन ने कहा था- बच्चन परिवार और नंदा परिवार एक और परिवार को अपने साथ जोड़ रहा है और वो है कपूर परिवार। और मेरी होने वाली बहू हैं करिश्मा कपूर। उन्होंने ये भी कहा कि ये अभिषेक का तोहफा है, जो उन्होंने अपने पिता के 60वें जन्मदिन पर दिया है।
610
2002 में दोनों की सगाई हो गई। सगाई के बाद मीडिया में ये रिपोर्ट आई कि जया बच्चन नहीं चाहतीं कि उनकी होने वाली बहू करिश्मा कपूर शादी के बाद फिल्मों में काम करें।
710
दूसरी ओर, करिश्मा की मां बबिता को अभिषेक खास पसंद नहीं थे। इसकी एक वजह यह भी थी कि अभिषेक की फिल्में लगातार फ्लॉप हो रही थीं, जबकि करिश्मा उस वक्त टॉप की हीरोइन थीं।
810
बबिता को इस बात का डर था कि कहीं अभिषेक करियर में सफल नहीं हुए तो बेटी का क्या होगा। इसके बाद करिश्मा भी अपनी मां के फैसले का विरोध नहीं कर सकीं और आखिरकार ये शादी टूट गई।
910
इतना ही नहीं, बबिता ने बच्चन परिवार से आधी प्रॉपर्टी अभिषेक के नाम करने के लिए कहा था ताकि करिश्मा का भविष्य सेफ हो सके, लेकिन ऐसा नहीं पाया और रिश्ता खत्म गया। फिर अभिषेक ने 2007 में ऐश्वर्या राय से शादी की। वहीं, करिश्मा कपूर ने संजय कपूर से शादी की। हालांकि संजय और करिश्मा का अब तलाक हो चुका है।
1010
लंबे समय तक एक्टिंग की दुनिया से दूर रहीं करिश्मा ने 2012 में 'डेंजरस इश्क' के जरिए कमबैक की कोशिश की थी, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही। वहीं, अभिषेक द बिग बुल, हेराफेरी 3, लूडो, बॉब बिस्वास जैसी फिल्मों पर काम कर रहे हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।