आखिर मां श्रीदेवी जैसी सुपरस्टार क्यों नहीं बनना चाहतीं जाह्नवी कपूर? एक्ट्रेस ने कही बड़ी बात

Published : Sep 02, 2020, 02:27 PM ISTUpdated : Sep 02, 2020, 04:06 PM IST

मुंबई. नब्बे के दशक की एक्ट्रेस श्रीदेवी पहली सुपरस्टार अभिनेत्री थीं। आज वो भले ही दुनिया में ना हों लेकिन, उनकी यादें और फिल्में आज भी लोगों के जहन में जिंदा है। अपने काम और फैंस के साथ ही साथ एक्ट्रेस ने अपने परिवार का भी पूरा ख्याल रखा है। उनकी और जाह्नवी कपूर के बीच जबरदस्त बॉन्डिंग देखने से लिए मिली है। जाह्नवी ने बॉलीवुड में 'धड़क' से कदम रखा था, इसके बाद अब वो कई प्रोजक्ट्स में बिजी भी हैं। ऐसे में कुछ वक्त पहले एक्ट्रेस ने एक फोटोशूट करवाया था। इस फोटोशूट के दौरान उन्होंने इंटरव्यू दिया था और मां श्रीदेवी को लेकर बात की थी। 

PREV
17
आखिर मां श्रीदेवी जैसी सुपरस्टार क्यों नहीं बनना चाहतीं जाह्नवी कपूर? एक्ट्रेस ने कही बड़ी बात

इस इंटरव्यू में जाह्नवी ने मां को लेकर ऐसी बात बोल दी थी कि जिससे सभी शॉक्ड रह गए थे। दरअसल, एक्ट्रेस ने बातों ही बातों में कहा था कि 'वो अपनी मां के जैसी सुपरस्टार नहीं बनना चाहती हैं।' 
 

27

जाह्नवी ने कहा था कि 'वो इसे एक जिम्मेदारी के रूप में सोचती हैं। क्योंकि उनका मानना है कि उनके परिवार और मां को दर्शकों से खूब प्यार मिला। इसके चलते उन्हें भी प्यार मिला। अब वो इसे साबित करना चाहती हैं और उन्हें इसके लिए दोगुनी मेहनत भी करनी होगी।'   

37

जाह्नवी साबित करना चाहती हैं कि 'उनकी मां और परिवार की वजह से जो प्यार उन्हें दर्शकों से मिलता है, वो उसके लायक हैं। इसके साथ ही एक्ट्रेस को लगता है कि उनकी जिम्मेदारी है कि वो अपने स्टारडम से ज्यादा अपनी मां से जुड़ी भावनाओं को पूरा करें।' 

47

इतनी ही नहीं उन्होंने आगे कहा कि 'वो अपनी मां जैसी बड़ी सुपरस्टार बनने के बारे में नहीं सोच रही हैं। ऐसा कहने के पीछे उनके मन में कई भावनाएं छिपी थी।'

57

इसके साथ ही जाह्नवी को नहीं लगता है कि वो श्रीदेवी से अलग हैं। उनका मानना है कि उनके काम जुड़ा भाव समान है। श्रीदेवी ने जिस तरह से मेहनत की, वह डीएनए और कंडीशनिंग जाह्नवी के अंदर भी है। एक्ट्रेस का कहना था कि वो स्टारडम के लिए नहीं मर रही हैं, बल्कि वो यहां अच्छा काम करने के लिए आई हैं। 

67

वहीं, एक इंटरव्यू में जाह्नवी कपूर ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी बात की थी और कहा था कि उनकी मां खुद उनके लिए लड़का ढूंढना चाहती थीं। जाह्नवी का कहना था कि उनकी मां श्रीदेवी लड़कों को लेकर उनके जजमेंट पर कभी भरोसा नहीं करती थीं क्योंकि वो किसी के भी प्यार में आसानी से पड़ जाती हैं, इसलिए उनकी मां खुद उनके लिए लड़का चुनना चाहती थीं। 

77

जाह्नवी कपूर की लाइफ का सबसे बुरा दिन वो साबित हुआ था जब उनकी मां श्रीदेवी का निधन 24 फरवरी, 2018 को दुबई के एक होटल में हुआ था। श्रीदेवी के पति बोनी कपूर ने उनको होटल के रूम के बाथटब में बेहोशी की हालत में पाया था।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories