कौन है यह 12 साल की लड़की, जिसके साथ मीका सिंह ने किया 'रोमांस'-देखें ग्लैमरस PHOTOS

एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड के मशहूर सिंगर मीका सिंह (Mika Singh) का एक वीडियो हाल ही में वायरल हुआ, जिसमें वे 12 साल की लड़की के साथ रोमांटिक डांस करते नजर आ रहे हैं। इससे पहले इसी लड़की के साथ टीवी एक्टर करण कुंद्रा (Karan Kundra) का वीडियो भी वायरल हुआ था। वे भी रोमांटिक डांस परफॉर्म करते दिखाई दिए थे। करण और मीका दोनों को इन वीडियोज की वजह से सोशल मीडिया यूजर्स जमकर निशाने पर ले रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर ये 12 साल की लड़की है कौन, जो खूबसूरती के मामले में किसी एक्ट्रेस से कम नहीं है। आइए आपको बताते हैं इस लड़की के बारे में सबकुछ...

Gagan Gurjar | Published : Oct 22, 2022 8:31 AM IST / Updated: Oct 22 2022, 04:39 PM IST

18
कौन है यह 12 साल की लड़की, जिसके साथ मीका सिंह ने किया  'रोमांस'-देखें ग्लैमरस PHOTOS

जिस लड़की के साथ मीका सिंह और करण कुंद्रा का वीडियो वायरल हुआ और वे ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए, उसका नाम है रीवा अरोड़ा।

28

दिल्ली की रहने वाली रीवा अरोड़ा पेशे से चाइल्ड आर्टिस्ट हैं। वे उस वक्त महज 2 साल की थीं, जब उन्होंने रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रॉकस्टार' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

38

रीवा अरोड़ा 'रॉकस्टार' के अलावा श्रीदेवी स्टारर 'मॉम', विक्की कौशल स्टारर 'उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक', संजीदा शेख और सत्यदीप मिश्रा स्टारर 'काली खुही' जैसी फिल्मों और 'मेरे पापा मेरे हीरो' जैसी वेब सीरीज में काम कर चुकी हैं।

48

रीवा अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और उनकी रील्स लोगों को खूब पसंद आती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके लगभग 8.3 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

58

रीवा ने फिल्मों और वेब सीरीज के अलावा टीवी और प्रिंट के कई कमर्शियल्स के  लिए भी काम किया है। उन्हें कुछ टीवी सीरियल्स में भी देखा गया है।

68

रीवा अरोड़ा दो बार बीबा क्लॉदिंग की ब्रांड एम्बेसडर रह चुकी हैं। उन्हें फ्लिपकार्ट और एलजी जैसे ब्रांड्स के विज्ञापनों में देखा जा चुका है।

78

रीवा अरोड़ा अपने स्कूल की करीकुलर एक्टिविटीज में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती हैं और वे मिस मदर्स प्राइड का टाइटल अपने नाम कर चुकी हैं। उन्होंने कुछ शॉर्ट फिल्मों में भी काम किया है।

88
Read more Photos on
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos