कौन है Manjusha Niyogi जिसने दोस्त की मौत के 2 दिन बाद कर ली सुसाइड, 7 Photos में देखें उनकी Life

Published : May 27, 2022, 03:26 PM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क. बंगाली इंडस्ट्री की एक और उभरती अभिनेत्री मंजुशा नियोगी हमारे बीच नहीं रही। उनका शव कोलकता में स्थित उनके घर पर फंदे से लटका मिला। बंगाली इंडस्ट्री में पिछले 12 दिनों में यह तीसरी मौत है। तीनों अभिनेत्रियों ने अपने घर पर पंखे से लटक कर जान दी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि मंजुशा नियोगी बिदिशा डे मजूमदार की दोस्त थी। उनके जाने से वो डिप्रेशन में थी। आइए जानते हैं मंजुशा नियोगी के बारे में....

PREV
17
कौन है Manjusha Niyogi जिसने दोस्त की मौत के 2 दिन बाद कर ली सुसाइड, 7 Photos में देखें उनकी Life

बंगाली एक्ट्रेस पल्लवी डे और बिदिशा डे मजूमदार के बाद मंजुशा नियोगी की भी संदिग्ध हालत में मौत हो गई। इस घटना के बाद से पूरी इंडस्ट्री में हैरानगी और गम का माहौल है।

27

मंजुशा मॉडल और एक्ट्रेस थीं। उनकी तस्वीरों को देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि वो जितनी ग्लैमरस थी उतनी ही ट्रेडिशनल भी। 

37

ग्लैमरस लुक में भी वो कहर बरपाती नजर आती थीं। जब वो साड़ी पहनकर ट्रेडिशनल अवतार लेती थी उसमें भी लोगों को अपना दीवाना बना देती थीं।

47

कोलकाता के दीनबंधु एंड्रयूज कॉलेज (Dinabandhu Andrews College) में उन्होंने हायर स्टडीज की थीं। उनका विषय बॉयोलॉजी था। 

57

साल 2018 से उन्होंने मॉडलिंग और एक्टिंग की शुरुआत की। वो रुपन (Roopan) थिएटर से जुड़ी थीं। साल 2016 से वो थिएटर के लिए काम करती थी।

67

वहीं, साल 2014 से वो Aakash Aath के लिए बतौर अभिनेत्री काम करती थीं। फेसबुक पर  Aakash Aath भी अभिनेत्री की मौत पर शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी है।

77

फेसबुक में दी गई जानकारी के अनुसार मंजुशा नियोगी का होमटाउन कोलकाता है और वो शादीशुदा हैं। उनका फेवरेट कोट था जिसे उन्होंने फेसबुक पर डाल रखा था वो है 'गर कोई आपको प्रभावित करने की कोशिश कर रहा है,एक बात तो तय है कि वो शख्स आपसे पहले से ही प्रभावित है।' मंजुशा को चॉकलेट बहुत पसंद था। 

और पढ़ें:

एक और बंगाली एक्ट्रेस ने फंदे पर लटक कर दी जान, मृतक बिदिशा डे मजूमदार से जुड़ रहा कनेक्शन!

हिना खान और हेली शाह ने बॉलीवुड की काली करतूतों की खोली पोल, कांस में भेदभाव को लेकर कही ये बात

पायल रोहतगी 9 जुलाई को बनेंगी दुल्हन, 12 साल डेट करने के बाद संग्राम सिंह संग रचाएंगी डेस्टिनेशन वेडिंग

Recommended Stories