टीवी इंडस्ट्री के कई सितारे बॉलीवुड पर भेदभाव के आरोप लगा चुके हैं। कांस फिल्म फेस्टिवल में हिना खान और हेली शाह को बॉलीवुड की तरफ से कोई तवज्जों नहीं मिलने से दोनों अदाकारा खफा हैं। 

एंटरटेनमेंट डेस्क.बॉलीवुड पर टीवी इंडस्ट्री के सितारे भेदभाव का आरोप लगाते हैं। कांस फिल्म फेस्टिवल (cannes film festival 2022) में इस बार टीवी से जुड़े दो सितारे हेली शाह और हिना खान ने शिरकत की। इस दौरान उन्हें अनदेखी का सामना करना पड़ा। इन्हें बॉलीवुड ने जरा भी भाव नहीं दिया। हिना खान ने तो कांस के दौरान ही एक इंटरव्यू में इस मुद्दे पर बोल चुकी हैं। अब हेली शाह ने चुप्पी तोड़ दी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सबसे पहले जानते हैं हिना खान के साथ कांस में क्या हुआ। दरअसल, टीवी अदाकारा को इंडियन पवेलियन में जगह नहीं दी गई। हिना खान ने एक इंटरव्यू में कहा कि उन्हें बहुत दुख हुआ। उन्हें इंडियन पवेलियन में जगह नहीं दी गई। मुझे बतौर चीयर्स गर्ल के रूप में ही बुला लिया जाता। लेकिन वो भी नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि मैं अपने देश से बहुत प्यार करती हूं। लेकिन बॉलीवुड टीवी सितारों को नजर अंदाज करते हैं।

हेली शाह को डिजाइनर्स ने किया मना

हेली शाह ने इस बार कांस में डेब्यू की। उन्हें भी इस दौरान भेदभाव का सामना करना पड़ा। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि टीवी एक्टर होने के नाते बॉलीवुड ने उनको अनदेखा किया। एक महीने पहले ही मैंने डिजाइनर्स के साथ डेट फिक्स की थी। समय आने पर हर किसी ने मुझे मना कर दिया। इतना ही नहीं कोई मेरी मदद करने के लिए राजी नहीं था। मेरे मैनेजर को बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ा। कोई इतना लापरवाह कैसे हो सकता है।

हिना खान को करना पड़ा था बेइज्जती का सामना

जब हिना खान ने साल 2019 में कान्स में डेब्यू किया था तो उस वक्त एक एडिटर ने ऐसा कमेंट किया जिसके बाद काफी हंगामा मचा था। एडिटर ने उस वक्त कहा था कि कांस फिल्म फेस्टिवल चांदीवली स्टूडियो बन गया है। उस वक्त एक्ट्रेस ने इसका विरोध जताया था। उन्होंने कहा था कि इस तरह का कमेंट दिल को तोड़न वाला था। शायद यहां ऐसे भद्दे कमेंट की जरूरत नहीं थी। इतना ही नहीं कांस में जब हिना ने डेब्यू किया था तब उन्हें भी इंडियन डिजाइनर कपड़े देने से मना कर रहे थे।

 और पढ़ें:

पायल रोहतगी 9 जुलाई को बनेंगी दुल्हन, 12 साल डेट करने के बाद संग्राम सिंह संग रचाएंगी डेस्टिनेशन वेडिंग

काम्या पंजाबी समेत 8 TV सेलिब्रिटी जिन्हें तलाक के बाद मिला 'सच्चा प्यार', दूसरी शादी कर बसाई नई दुनिया