बंगाली इंडस्ट्री की एक और अदाकारा ने सुसाइड कर ली। कोलकाता के पटुली इलाके में स्थित घर में पंखे से लटका उनका शव मिला। तीन दिनों में इस तरह की यह दूसरी घटना है। 

एंटरटेनमेंट डेस्क.बंगाली टीवी इंडस्ट्री से एक और बुरी खबर सामने आ रही है। पिछले तीन दिनों में यह दूसरी घटना है जब एक अभिनेत्री ने आत्महत्या कर ली। बिदिशा डे मजूमदार (bidisha de majumdar) की मौत के बाद टीवी अभिनेत्री मंजुशा नियोगी (manjusha neogi) का शव उनके फ्लैट पर संदिग्ध हालत में मिला है। जिसके बाद पूरी इंडस्ट्री सदमे में हैं। बता दें कि बीते 15 दिनों में बंगाली इंडस्ट्री की यह तीसरी घटना है जब एक्ट्रेस ने अपनी जिंदगी को खुद अपने हाथों से खत्म कर दिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बिदिशा डे मजूमदार एक्ट्रेस मंजुशा नियोगी की दोस्त थी। बिदिशा डे मजूमदार के सुसाइड के बाद मंजुशा डिप्रेशन में थीं। अब पुलिस जांच कर रही है कि क्या वो डिप्रेशन की वजह से सुसाइड की। या फिर इसके पीछे की कहानी क्या है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराके परिजनों को सौंप दिया है।

बिदिशा की मौत के बाद से डिप्रेशन में थी मंजुशा

वहीं, मृतिका की मां ने मीडिया से बातचीत में कहा,'मेरी बेटी अपनी दोस्त बिदिशा की मौत के बाद बहुत उदास थी और तब से लगातार उसके बारे में बात कर रही थी।' बताया जा रहा है कि शुक्रवार यानी 27 मई को मंजुशा के माता-पिता एक्ट्रेस को लगातार फोन कर रहे थे। लेकिन कोई जवाब नहीं मिल रहा था। इसके बाद वो वहां पहुंचे और देखें कि मंजुशा का शव पंखे से लटक रहा था। इसके बाद उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी। बेटी को खोने के बाद से परिवार का बुरा हाल है।

दो दिन पहले बिदिशा ने कर ली थी आत्महत्या

बता दें कि दो दिन पहले बंगाली मॉडल और अभिनेत्री बिदिशा का शव भी उनके फ्लैट पर संदिग्ध हालत में मिला था। वो 21 साल की थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वो अपने फ्लैट में बॉयफ्रेंड के साथ लिव इन में रहती थीं। पिछले कुछ वक्त से दोनों के बीच झगड़े हो रहे थे। इस मामले में पुलिस जांच में जुटी है कि पूरा मामला क्या है।

15 मई को पल्लवी डे की मौत हुई थी

इससे पहले 15 मई को बंगाली एक्ट्रेस पल्लवी डे ने भी सुसाइड कर लिया था। उनका शव भी घर से संदिग्ध परिस्थितियों में लटकी हुई मिली थी। मृतक के पिता के शिकायत पर पुलिस ने ऐक्ट्रेस के लिव-इन पार्टनर सागनिक चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी।

और पढ़ें:

हिना खान और हेली शाह ने बॉलीवुड की काली करतूतों की खोली पोल, कांस में भेदभाव को लेकर कही ये बात

पायल रोहतगी 9 जुलाई को बनेंगी दुल्हन, 12 साल डेट करने के बाद संग्राम सिंह संग रचाएंगी डेस्टिनेशन वेडिंग

काम्या पंजाबी समेत 8 TV सेलिब्रिटी जिन्हें तलाक के बाद मिला 'सच्चा प्यार', दूसरी शादी कर बसाई नई दुनिया