Published : Jan 12, 2023, 06:57 PM ISTUpdated : Jan 13, 2023, 10:45 AM IST
Mera Dil Ye Pukare Aaja Viral Girl : इन दिनों सोशल मीडिया पर एक गाना खूब पॉपुलर हो रहा है। लता मंगेशकर के गाए इस गाने पर जिसे देखो वही रील्स बना रहा है। मेरा दिल ये पुकारे आजा..ये गाना टॉप ट्रेंड में बना हुआ है। आखिर इस गाने के अचानक इतना पॉपुलर होने की क्या वजह है? क्यों लोग इस पर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं। इस गाने में डांस करने वाली लड़की कौन है, जो रातोंरात पॉपुलर हो गई? ऐसे ही कुछ सवाल हर किसी के मन में हैं। आइए जानते हैं इन्हीं सवालों के जवाब।
मेरा दिल ये पुकारे आजा...इस गाने का जो वीडियो वायरल हुआ है, वो एक शादी का है। शादी के फंक्शन में एक लड़की 1954 में आई फिल्म 'नागिन' में लता मंगेशकर के गाए गाने 'मेरा दिल ये पुकारे आजा... ' के रीमिक्स वर्जन पर डांस करती दिख रही है।
29
ये वीडियो सोशल मीडिया पर इतना वायरल हुआ कि देखते ही देखते इस पर करोड़ों रील्स बन गईं। बता दें कि इस गाने में डांस करने वाली लड़की पाकिस्तान की रहने वाली है। लड़की का नाम आयशा है और वो खुद एक टिकटॉक स्टार है।
39
बता दें कि आयशा ने अक्टूबर, 2022 के आखिर में एक शादी में लता मंगेशकर के पुराने गाने 'मेरा दिल ये पुकरे आजा' के रीमिक्स पर अनोखे अंदाज में डांस कर मेहमानों का मनोरंजन किया था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था। हालांकि, तब आयशा को नहीं मालूम था कि उनका ये वीडियो पूरी दुनिया में वायरल हो जाएगा।
49
11 नवंबर को आयशा ने अपने डांस का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया था, जिसे किसी शादी के दौरान शूट किया गया था। हालांकि, आयशा के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर इतना ज्यादा पसंद किया गया कि ये गाना देखते-देखते वायरल हो गया और आयशा रातोरात स्टार बन गई।
59
वायरल वीडियो में आयशा मेहंदी कलर की कुर्ती और पैंट सूट में डांस करती दिख रही है। खुले बाल और ग्लोइंग मेकअप में आयशा का खूबसूरत डांस चार चांद लगा देता है। यही वजह है कि लोग आयशा के डांस मूव्स फिदा हो गए।
69
आयशा का ये डांस लोगों के लिए सिग्नेचर स्टेप बन गया और हर कोई आयशा की तरह इस गाने पर रील्स बनाने लगा। बता दें कि आयशा के इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर 24 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। आयशा इस गाने पर लिपसिंक करती दिख रही हैं।
79
बता दें कि इंस्टाग्राम पर आयशा के 682K फॉलोअर्स हैं। इस वीडियो के बाद उनके फॉलोअर्स की संख्या बहुत तेजी से बढ़ी है। बता दें कि आयशा के इंस्टाग्राम पर कुल 12 वीडियो हैं, जिनमें सबसे ज्यादा लाइक्स 'मेरा दिल ये पुकारे आजा' वाले गाने पर ही हैं।
89
आयशा के इस वीडियो का नशा सिर्फ आम लोगों पर ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड सेलेब्स पर भी सिर चढ़कर बोल रहा है। यही वजह है कि उनके डांस स्टेप्स को फॉलो करते हुए माधुरी दीक्षित, कैटरीना कैफ, पाकिस्तानी एक्ट्रेस सबा फैसल, हमिमा मलिक और कई सेलेब्स डांस वीडियो बना चुके हैं।
99
बता दें कि इस गाने के वायरल होने के बाद आयशा ने अब मॉडलिंग भी शुरू कर दी है। वो जल्द ही एक गाने में नजर आने वाली हैं। 18 साल की आयशा पाकिस्तान के लाहौर शहर की रहने वाली हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।