मुंबई. साल 2020 खत्म होने वाला है। इस साल का आखिरी महीना शुरू हो चुका है और अब महज 14 दिन ही बचे हैं। 2020 किसी के लिए भी अच्छा साबित नहीं हुआ। आम लोगों के साथ-साथ बॉलीवुड सेलेब्स भी कोरोना से बच नहीं सके। कई बड़े कलाकार भी कोरोना से पॉजिटिव हुए। कइयों ने अपनी जान गवा दी तो कइयों ने इससे जंग जीत ली। लॉकडाउन के बाद जैसे ही फिल्मों की शूटिंग फिर से शुरू हुई कई एक्टर और एक्ट्रसेस कोरोना की चपेट में आ गए। ऐसे में आज हम आपको बता रहे उन सेलेब्स के बारे में जो कोरोना पॉजिटिव आए और उससे जंग जीत गए...
सदी के महानायक कहे जाने वाले एक्टर अमिताभ बच्चन ने 11 जुलाई को सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी थी कि वो कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद अमिताभ बच्चन को मुंबई ने नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पूरे देश में उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की जा रही थी।
215
ऐश्वर्या राय बच्चन
अमिताभ बच्चन की बहू और एक्ट्रेस ऐश्वर्या अपनी बेटी आराध्या समेत कोरोना की चपेट में आ गई थीं। ऐश्वर्या और उनकी बेटी जल्द ही स्वस्थ हो गए थे। उन्हें घर में क्वारंटाइन किया गया था। जया बच्चन और उनकी बेटी की रिपोर्ट नेगेटिव आई थी।
315
अभिषेक बच्चन
बच्चन परिवार के चार सदस्य जब कोरोना पॉजिटिव पाए गए तो लोग हैरान हो गए थे। अभिषेक बच्चन की भी रिपोर्ट अमिताभ के साथ ही पॉजिटिव आई थी। अभिषेक को भी नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अमिताभ तो कुछ दुन में ही डिस्चार्ज हो गए थे मगर अभिषेक को उनके पिता से ज्यादा अस्पताल में वक्त बिताना पड़ा था।
415
कृति सेनन
हाल ही में मीडिया रिपोर्ट्स में एक्ट्रेस कृति सेनन के कोविड-19 संक्रमित पाए जाने की बात सामने आई थी। एक्ट्रेस चंडीगढ़ में अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग कर रही थीं। वहीं, अभी तक कृति ने खुद ऐसी खबरों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। ऐसे में एशियानेट न्यूज की ओर से कोई पुष्टी नहीं की जा सकती है।
515
सनी देओल
सनी देओल भी पिछले दिनों कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सनी देओल ने 2 दिसंबर को ट्विटर के जरिए इस बात की पुष्टि की थी। उन्होंने लिखा था कि 'मैंने कोरोना टेस्ट करवाया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं एकांतवास में हूं और मेरी तबीयत ठीक है। मेरा अनुरोध है कि आप में से जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं, कृपया स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जांच करवाएं।'
615
कनिका कपूर
'बेबी डॉल' सॉन्ग गाने वाली कनिका कपूर 9 मार्च को लंदन से वापस आई थीं, जिसके बाद 20 मार्च को उन्होंने खुद के कोरोना पॉजिटिव होने की बात सार्वजनिक की थी। इसके बाद उन पर खुद के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर छुपाने और लापरवाही बरतने के आरोप लगने लगे थे। हालांकि, सिंगर का कहना था कि जब वो भारत आई थीं तो देश में सेल्फ आईसोलेशन जैसी कोई व्यवस्था लागू नहीं की गई थी।
कनिका की लगातार चार कोरोना टेस्ट में वो संक्रमण से पॉजिटिल पाई गई थीं। 6 अप्रैल को उनकी छठवीं रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। इसके बाद वो ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो गईं। लेकिन, इसके बाद भी उन्हें डॉक्टर्स ने 14 दिनों के लिए सेल्फ आइसोलेशन में रहने की सलाह दी थी।
715
वरुण धवन
वरुण धवन ने 7 दिसंबर को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए से खुद इस बात की जानकारी दी कि वो कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वरुण ने अपनी एक तस्वीर शेयर की और कैप्शन में अपने कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी।
815
मलाइका अरोड़ा
मलाइका अरोड़ा ने 7 सितंबर को अपने कोरोना वायरल से संक्रमित होने की पुष्टि की थी। एक्ट्रेस ने एक पोस्ट शेयर कर बताया था कि वो कोरोना वायरस के प्रोटोकॉल के तहत सेल्फ क्वारंटीन हैं और किसी के संपर्क में नहीं हैं।
915
अर्जुन कपूर
अर्जुन कपूर 6 सितंबर को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। अर्जुन कपूर ने खुद अपने इंस्टाग्राम से अपने कोविड-19 पॉजिटिव होने की सूचना दी थी।
1015
जेनेलिया डिसूजा
जेनेलिया डिसूजा ने 29 अगस्त को इंस्टाग्राम पर जानकारी दी थी कि तीन हफ्ते पहले वो कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। जेनेलिया ने अपने पोस्ट में लिखा था कि 'मैं तीन हफ्ते पहले कोरोना वायरस संक्रमित निकली थी।'
1115
राजू खेर
अनुपम खेर के भाई राजू खेर और उनकी मां दुलारी भी कोरोना से संक्रमित हुए थे। अनुपम ने 12 जुलाई को एक वीडियो पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी थी। अनुपम खेर की भाभी और उनकी भतीजी भी कोरोना संक्रमित हो गई थीं।
1215
तमन्ना भाटिया
तमन्ना ने 5 अक्टूबर को सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दी थी कि वो कोरोना पॉजिटिव हो गई थीं और ठीक होकर वो अस्पताल से डिस्चार्ज हो गई हैं। तमन्ना ने इंस्टाग्राम पर अपनी बीमारी की खबर शेयर की थी।
1315
पूरब कोहली
एक्टर पूरब कोहली ने 7 अप्रैल को वो और उनका पूरा परिवार कोरोना संक्रमित हो गया था। पूरब उन लोगों में से हैं, जो भारत में कोरोना के शुरुआती वक्त में संक्रमित हुए थे। कोरोना ने अपने पोस्ट के माध्यम से ये जानकारी दी कि वो किस तरह के लक्षणों का सामना कर रहे थे।
1415
नीतू कपूर
बीते दिनों ये खबर आई थी कि वरुण धवन के साथ नीतू कपूर भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। नीतू वरुण के साथ फिल्म 'जुग जुग जियो' की शूटिंग कर रही थीं। इस बीच मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि नीतू कपूर की सुरक्षा के लिए उनके बेटे रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने खास इंतजाम करवाया है।
1515
आफताब शिवदासानी
आफताब शिवदासानी ने 11 सितंबर को ये जानकारी दी थी कि वो कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। आफताब शिवदासानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बयान जारी किया था।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।