अर्जुन कपूर-मलाइका अरोड़ा
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा अपने रिलेशनशिप को प्राइवेट रखना पसंद करते हैं और इस पर बहुत ज्यादा बातें नहीं करते हैं। मगर पिछले कुछ समय से दोनों की बॉन्डिंग जिस तरह से गहराी है, उसे देखकर ये कयास लगने शुरू हो गए थे कि कपल 2020 में ब्याह रचा सकते हैं। मगर कोरोना काल के बाद तो ये अफवाहें भी आनी बंद हो गई थी। दोनों ने लॉकडाउन में कुछ वक्त साथ में भी बिताया। मालूम हो कि कपल कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। अब वो बिल्कुल स्वस्थ हैं।