सलमान खान के भाई से इस विवादित सिंगर तक, 2022 में लाइफ पार्टनर से अलग हुए ये 8 Star Couple

एंटरटेनमेंट डेस्क. साल 2022 कईयों के लिए ढेर सारी खुशियां लेकर आया तो कुछ ने अपनों को खोया भी। वहीं, कुछ अपने लाइफ पार्टनर से भी अलग हुए। इस साल जहां सलमान खान (Salman Khan) के छोटे भाई सोहेल खान (Sohail Khan) का पत्नी सीमा (Seema) से तलाक हुआ वहीं,  विवादित सिंगर यो यो हनी सिंह ( YoYo Honey Singh) भी पत्नी शालिनी तलवार से अलग हुए। इसी तरह कुछ और स्टार पति-पत्नी के बीच भी तलाक हुआ। आज आपको इस पैकेज में ऐसी ही स्टार कपल्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके लिए ये साल यानी 2022 अच्छा नहीं रहा और उनके बीच तलाक हो गया, पढ़ें नीचे...

Asianet News Hindi | Published : Dec 13, 2022 2:06 PM IST

19
सलमान खान के भाई से इस विवादित सिंगर तक, 2022 में लाइफ पार्टनर से अलग हुए ये 8 Star Couple

इस साल तलाक या फिर एक-दूसरे से अलग होने के मामले में सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहे साउथ एक्टर धनुष और सुष्मिता सेन का भाई राजीव सेन और उनकी पत्नी चारू असोपा। हालांकि, धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत के बीच तलाक होने वाला था लेकिन घरवालों की समझाइश पर दोनों ने अपने रिश्ते को एक और मौका देने की सोची।

29

सोहेल खान और सीमा का तलाक भी इस साल सबसे ज्यादा चर्चा में रहा। दोनों ने शादी के करीब 24 साल बाद अलग होने का फैसला लिया। इन दोनों के तलाक की खबर सुन कई लोगों को जबरदस्त झटका लगा था। 

39

भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार पवन सिंह भी अपनी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह से तलाक लेने की बात को लेकर चर्चा में रहे। खबरों की मानें तो दोनों ने इस साल तलाक के अर्जी दी है।  कपल का केस फिलहाल कोर्ट में चल रहा है।

49

साउथ फिल्मों के सुपरस्टार धनुष भी अपनी पत्नी ऐश्वर्या रजनीकांत से अलग होने को लेकर इस साल चर्चा में रहे। जब दोनों के तलाक लेने की खबर सामने आई थी तो सभी शॉक्ड रह गए थे। हालांकि, घरवालों के समझाने पर दोनों ने अपने रिश्तों को एक मौका देने का फैसला लिया है। 

59

टीवी धारावाहिक महाभारत में श्री कृष्ण का रोल प्ले कर पॉपुलर हुए एक्टर नीतीश भारद्वाज भी कई सालों से पत्नी स्मिता घाटगे से अलग रहे थे। कपल का तलाक भी इसी साली फाइनल हुआ। दोनों शादी के 13 साल बाद अलग हुए।

69

हनी सिंह और शालिनी तलवार भी इस साल अलग हुए। दोनों ने 11 साल की शादी को तोड़कर आखिरकार तलाक ले लिया। दोनों के रिश्ते में चल रही अनबन काफी दिनों से मीडिया की सुर्खियां बनी हुई थीं। 

79

सुष्मिता सेन के भाई-भाभी यानी राजीव सेन और चारू असोपा की तलाक की खबरें इस साल सबका चर्चा में रही। दोनों ने एक-दूसरे पर कई इल्जाम लगाए। आपसी झगड़े के बीच दोनों कई बार साथ भी आए, लेकिन आखिरकार चारू अपनी बेटी को लेकर अलग हो गई। फिलहाल कपल का तलाक नहीं हुआ है। दोनों की शादी 3 साल पहले ही हुई थी। 

89

रैपर रफ्तार का नाम भी पत्नी से तलाक की वजह से चर्चा में रहा। उन्होंने इसी साल पत्नी कोमल से अलग होने का फैसला लिया। रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों शादी के 6 साल बाद अलग हुए है।

99

ड्रामा क्वीन के नाम से फेमस राखी सावंत इस साल पति रितेश से अलग हुई। रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों ने सीक्रेट मैरिज की थी। हालांकि, इसमें कितनी सच्चाई है ये तो राखी ही बता सकती है। 

 

ये भी पढ़ें
250 Cr की पठान में काम करने शाहरुख खान ने वसूली इतनी FEES, जानें दीपिका-जॉन को मिली कितनी रकम

लो बजट की 10 फिल्मों ने 2022 में मचाया गदर, 15 Cr में बनी इस मूवी की कमाई ने हिलाया BOX OFFICE 

शूटिंग के बीच प्रेग्नेंट हुईं ये 8 एक्ट्रेस, किसी ने पूरी की फिल्म तो किसी ने काम करने से किया मना

अक्षय कुमार ने लगाई FLOP की झड़ी, आमिर खान भी ढेर, 2022 में BOX OFFICE फ्लॉप हुए ये 10 सुपरस्टार

इन 3 Khan का बजेगा 2023 में BOX OFFICE पर डंका, जानें क्यों FLOP आमिर खान रहेंगे पर्दे से मिसिंग

Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos