एंटरटेनमेंट डेस्क, Year Ender 2022 : साल 2022 खुशियां लेकर आया था। इससे पहले के दो साल 2020 और 2021 में कोरोना की वजह से शादी समारोह जैसे इवेंट बहुत सीमित हो गए थे, कई सारे सेलिब्रिटीज ने कोरोना महामारी के दौरान अपनी मैरिज पोस्टफोन कर दी थी। हालांकि इस साल जैसे ही लॉकडाउन जैसे नियमों में ढील मिली, कई सारे सितारों ने अपना जीवनसाथी चुनते हुए, उसके साथ सात फेरे लेकर नई जीवन की शुरुआत की है। ये साल खत्म होने की कगार पर आ गया है, ऐसे में देखते हैं किन-किन सेलेब्रिटी ने रचाई पिया नाम की मेहंदी...
साल 2022 में ऋचा चड्ढा- अली फजल, मौनी राय, फरहान अख्तर- शिबानी दांडेकर, हंसिका मोटवानी, नयतारा- विग्नेश शिवान,विक्रांत मेस्सी और शीतल ठाकुर,करिश्मा तन्ना, पलक मुच्छाल- कम्पोजर मिथुन जैसे सेलेब्रिटी ने शादी करके अपना जीवनसाथी चुन लिया है।
210
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर
बॉलीवुड के हॉट कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर 14 अप्रैल 2022 को एक दूसरे के साथ जन्म-जन्म तक साथ निभाने का वादा कर लिया था। अब दोनों एक बच्ची राहा के पेरेंट्स भी बन चुके हैं।
310
नयनतारा और विग्नेश शिवान
साउथ एक्ट्रेस नयनतारा और विग्नेश शिवान ने इस साल 9 जून को एक भव्य समारोह में एक दूसरे के साथ सात फेरे लिए थे। इस विवाह में बॉलीवुड के किंग खान, साउथ फिल्म इंडस्ट्री के शंहशाह रजनीकांत पहुंचे थे।
410
ऋचा चड्ढा- अली फजल
आर्मी पर तंज कसकर सुर्खियां बटोरने वाली एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने अपने बॉयप्रेंड अली फजल के साथ निकाह कर लिया है। दोनों कोरोना की वजह से काफी लंबे समय से अपनी शादी टाल रहे थे।
510
फरहान अख्तर-शिबानी दांडेकर
फरहान अख्तर ने आखिरकार लंबी जद्दोज़हद के बाद शिबानी दांडेकर को 17 फरवरी 2022 को अपनी शरीके हयात बना लिया है। दोनों ने एक बेहद निजी समारोह में शादी की थी।
610
हंसिका मोटवानी-सोहेल कठुरिया
एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी ने इसी महीने की 4 तारीख को अपने मंगेतर सोहेल कठुरिया से शादी रचा ली है। यह शानदार शादी जयपुर में आयोजित हुई थी।
710
मौनी रॉय- सूरज नांबियार
इस साल मॉडल और एक्ट्रेस मौनी रॉय ने अपने बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार के साथ 27 जनवरी 2022 को गोवा में सात फेरे लिए थे । उनकी शादी की चर्चाएं भी काफी लंबे समय से मीडिया की सुर्खियों में थी।
810
विक्रांत मेस्सी- शीतल ठाकुर
विक्रांत मेस्सी और शीतल ठाकुर ने वैलेटाइन डे को अपनी शादी के लिए चुना था। इस साल 14 फरवरी को एक दूसरे को अपनाने वाला ये कपल साल 2015 से साथ-साथ है।
910
करिश्मा तन्ना- वरुण बंगेरा
करिश्मा तन्ना ने वरुण बंगेरा से इस साल 5 फरवरी को शादी कर ली थी, करिश्मा ने अपने लिए एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की बजाए बिजनेसमैन को अपना जीवनसाथी चुना है।
1010
पलक मुच्छाल- मिथुन
इंदौर निवासी प्लेबैक सिंगर पलक मुच्छाल और म्यूजिक कंपोज़र, सिंगर मिथुन ने एक दूसरे को चुन लिया है। इस साल 6 नवंबर फैमिली मेंबर के बीच दोनों ने हंसीखुशी शादी की।