Published : Mar 18, 2020, 11:04 AM ISTUpdated : Mar 18, 2020, 12:36 PM IST
बालोद, छत्तीसगढ़. यहां एक मासूम बच्ची के शारीरिक शोषण और फिर उसके गर्भवती होने का शर्मनाक मामला सामने आया है। बच्ची को 6 महीने का गर्भ है। अब उसके परिजन गर्भपात की अनुमति के लिए पुलिस और प्रशासन के चक्कर काट रहे हैं। लेकिन अफसरों की लापरवाही के चलते मामला लटका हुआ है। लिहाजा, बच्ची की जिंदगी खतरे में पड़ी हुई है। बच्ची की उम्र महज 11 साल और 7 महीने की है। घटना बालोद जिले के डौंडी ब्लॉक के एक गांव का है। घटना 20 फरवरी को सामने आया था। पीड़िता छठवीं क्लास में पढ़ती है। आरोप है कि उसके ही एक रिश्तेदार ने बच्ची के साथ रेप किया। मामले का खुलासा होते ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उस पर धारा 376 और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
बच्ची का रायपुर के एक हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। उसकी तबीयत लगातार बिगड़ती जा रही है। बताते हैं कि रिश्तेदार पिछले 6 महीने से बच्ची का शारीरिक शोषण कर रहा था। अब बच्ची को बचाने की जद्दोजहद चल रही है। सीएमएचओ डॉ. बीएल रात्रे ने कहा कि इस मामले में हाईकोर्ट से ही अनुमति मिलने पर बच्ची का गर्भपात कराया जा सकता है। इसलिए परिजनों को हाईकोर्ट में जाने को कहा गया है। डौंडी टीआई अनिल ठाकुर ने कहा कि उन्हें हाईकोर्ट ने बच्ची के बारे में पूरी रिपोर्ट मांगी है। आगे पढ़िए ऐसी ही कुछ शर्मनाक घटनाएं
25
यह मामला छत्तीसगढ़ के जशपुर का है। जिले के एक सरकारी स्कूल में छात्रा को कोई नशीली चीज खिलाकर शारीरिक शोषण का शर्मनाक मामला सामने आया था। इस घटना को स्कूल के ही एक टीचर ने स्टाफ रूम में अंजाम दिया। करीब दो महीने से छात्रा को मासिक धर्म नहीं आ रहा था। इसे लेकर मां को कुछ चिंता हुई। मां ने बेटी से अकेले में पूछा, तो वो रो पड़ी। उसने सारी आपबीती कह सुनाई। इसके बाद छात्रा को कुनकुरी के निजी नर्सिंग होम में उपचार के लिए लाया गया। वहां मालूम चला कि छात्रा गर्भवती है। इसकी जानकारी आरोपी टीचर को पता चली..तो वो छात्रा के घर आ धमका। उसने जबर्दस्ती वहां एक लाख रुपए छोड़े और छात्रा को अपने साथ ले जाकर 22 फरवरी को कुनकुरी के एक निजी नर्सिंग होम में गर्भपात करा दिया। पहले तो छात्रा के परिजन डरके मारे चुप रहे, लेकिन फिर छात्रा को लेकर थाने पहुंच गए। आरोपी टीचर राशिद खान गायब हो गया है।
35
यह मामला छत्तीसगढ़ के बेमेतरा का है। यह सौतेला पिता डरा-धमकाकर लंबे समय से अपनी बेटी का रेप कर रहा था। बताते हैं कि बच्ची की मां ने 10 साल पहले आरोपी से शादी की थी। आरोपी आदतन नशेड़ी है। वो अकसर पत्नी को पीटकर घर से भगा देता था। परपोंडी के थाना प्रभारी सीआर ठाकुर ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
45
यह मामला छत्तीसगढ़ के धमतरी का है। यहां एक नाबालिग के किडनैप और फिर उसे कैद करके रेप करने की इस चौंकाने वाली कहानी का 2 महीने बाद खुलासा हुआ था। इस मामले में लड़की के परिजनों ने 7 फरवरी को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जबकि घटना करीब 2 महीने पहले हुई थी। जानकारी के अनुसार यहां के एक गांव में रहने वाली नाबालिग किसी काम के सिलसिल में अकेली धमतरी जाने के लिए निकली थी। रास्ते में उसे आरोपी पुष्प कुमार साहू मिला। वो लड़की का दोस्त था। पलारी के रहने वाले आरोपी ने लड़की का अपनी बातों में उलझाया और उसे अपने साथ बालोद ले गया। जब देर रात तक लड़की घर नहीं पहुंची, तब परिजनों ने उसे ढूंढना शुरू किया। लेकिन फिर चुप बैठ गए। करीब 2 महीन बाद लड़की ने आरोपी से बचकर डायल 112 को कॉल कर दिया। पुलिस फौरन सक्रिय हुई। फिर बालोद में छापा मारकर लड़की को छुड़ा लिया। वहीं आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया। लड़की ने बताया कि आरोपी ने उसे कैद करके रखा था। उसने रेप भी किया।
55
यह मामला छत्तीसगढ़ के बिलासपुर का है। घटना दिसंबर, 2019 में सामने आई थी। शहर के सरकंडा थाना क्षेत्र में एक गांव का परिवार मजदूरी करने आया था। माता-पिता हर दिन बच्ची को घर पर छोड़कर मजदूरी करने चले जाते थे। इसी बीच पड़ोस में रहने वाला आरोपी उनके घर में घुस आया और 9 साल की बच्ची के साथ रेप किया।