हैवान पिता: अस्पताल से इलाज कराकर लौट रही थी बिटिया, तभी सुनसान जंगल देखकर पिता ने राेक दिया ऑटो

बिलासपुर, छत्तीसगढ़. अपनी 13 साल की बीमार बेटी के साथ रेप (minor rape) करने वाले एक पिता को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी बेटी को अस्पताल से दिखाकर घर लौट रहा था। रास्ते में वो उसे घुमाने के बहाने जंगल ले गया। वहां उसने रेप किया। इसके बाद बच्ची को वहीं छोड़कर भाग निकला था। मामला सकरी थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने आरोपी को रायपुर से पकड़ा है। तखतपुर निवासी आरोपी ऑटो चलाता है। घटना 31 अक्टूबर की है। तबीयत खराब होने पर आरोपी बेटी को शहर के अस्पताल लेकर गया था। लौटते समय उसने अपना ऑटो कानन पेंडारी के पास रोका और बेटी को जंगल में ले गया। आगे पढ़ें इसी घटना के बारे में...

Asianet News Hindi | Published : Nov 2, 2020 5:35 AM IST

19
हैवान पिता: अस्पताल से इलाज कराकर लौट रही थी बिटिया, तभी सुनसान जंगल देखकर पिता ने राेक दिया ऑटो

पीड़िता जब अकेले रोते हुए घर पहुंची, तब मां को सच्चाई का पता चला। इसके बाद पड़ोसियों की मदद से पीड़िता पुलिस तक पहुंची। आरोपी को मोबाइल की लोकेशन ट्रेस करके रविवार देर रात रायपुर के धरसींवा से पकड़ा गया। आगे पढ़ें-गैंगरेप: दोस्तों के साथ घर से निकली थी लड़की, रास्ते में दो गाड़ियों पर पहुंचे आरोपी उसे उठाकर ले गए

29

साहेबगंज, झारखंड. जिले के मंडरो इलाके में 6 लोगों पर एक नाबालिग से गैंग रेप का आरोप सामने आया था। घटना 21 अक्टूबर की रात 8 बजे हुई थी। पुलिस ने इसमें से 5 आरोपियों को पकड़ लिया है। मिर्जा चौकी में इसकी FIR दर्ज कराई गई थी। पीड़िता ने बताया कि वो अपने दोस्तों के साथ किसी काम से घर से निकली थी। रास्ते में एक मंदिर के पास कुछ लोग सोते दिखे। उसे देखकर वे उठ गए। जब वो आगे पहुंची, तो एक बाइक और स्कूटी पर 6 लोग आए। उन्होंने दोस्तों को मारपीट करके भगा दिया। इसके बाद वे उसे उठाकर भुतहा छिलका के पास नाले के ऊपर एक खेत में ले गए। वहां उसके साथ गैंग रेप किया गया। आगे पढे़ं-दोस्त की 9 साल की बेटी को मछली पकड़ने के बहाने ले गया और खेत में किया रेप

39

जशपुर, छत्तीसगढ़. कुछ दिन पहले पत्थलगांव इलाके में दोस्त की 9 साल की बेटी के साथ रेप करने का शर्मनाक मामला सामने आया था। घटना के बाद आरोपी अपनी ससुराल भाग गया था। पत्थलगांव के थाना प्रभारी मोहसिन खान ने बताया कि आरोपी गुरबारू राम टुकुपखना गांव का रहने वाला है। उसकी और पीड़ित बच्ची के पिता के बीच दोस्ती थी। आरोपी मछली पकड़ने के बहाने बच्ची और उसकी सहेली को अपने साथ ले गया था। इस बीच पीड़ित की सहेली घर लौट आई। मौका पाकर आरोपी ने बच्ची से रेप किया। आगे पढ़ें ऐसे ही शैतानों की अन्य कहानियां
 

49

भोपाल, मध्य प्रदेश. पिछले दिनों राजधानी में 14 साल की लड़की के साथ लगातार गैंग रेप का चौंकाने वाला मामला सामने आया थ। आरोपियों ने लॉकडाउन में 6th क्लास की बच्ची को ऑनलाइन गेम पबजी खेलते हुए अपने जाल में फंसाया था। इसके बाद सितंबर में एक युवक ने लड़की को मिलने बुलाया। इसके बाद से तीनों आरोपी उसके साथ गैंग रेप कर रहे थे। वे उसे ब्लैकमेल करके चुप रहने का दबाव बना रहे थे। तीनों आरोपी फुजैल खान, रिजवान खान और फरहान अहमद रंभा नगर के रहने वाले हैं। आगे पढ़ें-15 दिन बाद जब कैद से निकली महिला, आपबीती सुनाते हुए कांपने लगी

59

यह मामला गुजरात के महीसागर जिले का है। इस महिला को दो लोगों ने 15 दिनों तक अपने कब्जे में रखा और लगातार गैंग रेप करते रहे। आरोपी महिला को ब्लैकमेल कर रहे थे, इसलिए वो डरी हुई थी। लेकिन जब सब्र टूट गया, तो हिम्मत करके पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। 

69

यह मामला गुजरात के जामनगर का है। यहां 17 साल की लड़की के साथ 4 लोगों ने रेप किया। आरोपियों ने लड़की को नींद की दवा पिला दी थी। इससे उसे होश नहीं रहा। आगे पढ़ें-कमरे में अकेली थी 16 साल की बहन, खराब हो गई भाई की नीयत, जानकर भी चुप रही मां

79

यह मामला मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में पिछले दिनों सामने आया था। 16 साल की एक लड़की ने अपने ही भाई पर रेप का आरोप लगाया है। शर्मनाक बात यह है कि बेटी ने जब मां को इस बारे में बताया, तो उसने मामला दबाने की कोशिश की। हालांकि अब मां और भाई दोनों जेल भेज दिए गए हैं। 

89

यह मामला हरियाणा के फरीदाबाद में पिछले दिनों सामने आया था। 8 साल की बच्ची से रेप कराने वाला पड़ोसी है। क्राइम अगेंस्ट वूमेन ( Crime against women) एसीपी धारणा यादव ने बताया कि आरोपी की पहचान बिहार के बक्सर जिला निवासी सोनू (28) के रूप में हुई है। वह शादीशुदा है। बच्चे गांव में रहते हैं। पीड़िता का पिता राजमिस्त्री है। मूलत: राजस्थान का रहने वाला पिता यहां किराये पर रहता है। उसके तीन बेटियां और 2 बेटे हैं। घटना के वक्त पीड़िता अपने छोटे भाई-बहनों के साथ कमरे में सो रही थी। वहीं माता-पिता छत पर सोने चले गए थे। तभी आधी रात आरोपी घर में घुस आया था। आगे पढ़ें- आगे पढ़ें-12 विदेशी भाषाएं सीखकर दुनियाभर की महिलाओं को करने लगा इम्प्रेस, 'मैडम' भी इंडिया खिंची आने लगीं

99

जयपुर, राजस्थान. 12 विदेशी भाषाओं का जानकार यह शख्स चाहता, तो अच्छा-भला काम कर सकता था, लेकिन उसने इस हुनर का गंदा फायदा उठाया। वो ई-कॉमर्स बिजनेस (E-commerce business) के जरिये विदेशी महिलाओं को फंसाने लगा। उन्हें ऑनलाइन बिजनेस में मुनाफ दिखाकर भारत बुलाता और फिर रेप करता। लेकिन कुछ महिलाओं ने हिम्मत करके इसका भंडाफोड़ दिया। रूपक चटर्जी नामक यह आरोपी कोलकाता का रहने वाला है। उसे मुंबई से पकड़ा गया। आरोपी के खिलाफ पुर्तगाल की महिला ने दिल्ली के निजामुद्दीन थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। इसके बाद जीरो पर FIR दर्ज करके मामला आमेर के सदर थाने में उसके खिलाफ 17 सितम्बर को मामला दर्ज किया गया। लोकेशन के आधार पर उसे मुंबई से दबोच लिया गया। आरोपी के खिलाफ यूके की भी एक महिला ने रेप की शिकायत दर्ज कराई थी। वहीं, दिल्ली के करोलबाग थाने में भी एक विदेशी महिला के साथ रेप का मामला दर्ज है।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos