कमजोर दिल वाले न देखें ये तस्वीरें, चकनाचूर बस में फंसे मजदूरों की हालत क्या होगी, कोई सोच नहीं सकता

Published : Sep 05, 2020, 09:33 AM ISTUpdated : Sep 05, 2020, 09:47 AM IST

रायपुर, छत्तीसगढ़. ये तस्वीरें किसी का भी दिल दहला सकती हैं। ट्रक ने इस बस को पीछे से इतनी भीषण टक्कर मारी कि वो चकनाचूर हो गई। ऐसे पिचकी कि उसमें सवार मजदूरों को हिलते-डुलते भी नहीं बना। वे चीखते रहे कि उन्हें बचा लो। यह खतरनाक हादसा शनिवार तड़के करीब 5.30 बजे रायपुर में हुआ। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 20 से ज्यादा बुरी तरह घायल हुए हैं। ट्रक की टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का एक हिस्सा पूरी तरह तहस-नहस हो गया। यह बस ओडिशा के गंजाम जा रही थी। बस सूरत से आ रही थी। तभी छेरीखेड़ी इलाके में यह हादसा हो गया। बस में 50 से ज्यादा मजदूर बैठे थे। ये सूरत के कपड़ा मिल में काम करने जा रहे थे। अनलॉक के बाद काम पर लौटने की खुशी चंद सेकंड में काफूर हो गई। देखें कुछ तस्वीरें...

PREV
18
कमजोर दिल वाले न देखें ये तस्वीरें, चकनाचूर बस में फंसे मजदूरों की हालत क्या होगी, कोई सोच नहीं सकता

ट्रक की टक्कर के बाद बस की क्या हालत हुई, ये तस्वीरें बताती हैं। बस कबाड़ में बदल गई।
 

28

तस्वीर में देख सकते हैं मजदूर कैसे बस में फंसे रह गए थे। घायलों को अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 

38

बस के अंदर यह हाल हो गया था।

48

टक्कर के बाद सड़क खून से सराबोर हो गई थी। यह देखकर लोगों के रौंगटे खड़े हो गए।

58

सड़क पर लाशें बिछीं देखकर उनके साथ मजदूर फूट-फूटकर रो पड़े।

68

इस तरह बस के परखच्चे उड़कर दूर-दूर तक बिखर गए थे।

78

ट्रक की टक्कर से बस का यह हाल हो गया था। राहत कार्य में बड़ी दिक्कत हुई।

88

ट्रक की टक्कर से बस का एक हिस्सा जैसे पूरी तरह गायब हो गया।

Recommended Stories