अमीरों के साथ नाइट पार्टी करती थी ये मॉडल, सप्लाई करती लड़कियां और ड्रग्स..सामने आई सारी करतूत

Published : Oct 14, 2020, 04:33 PM ISTUpdated : Oct 14, 2020, 04:36 PM IST

रायपुर. सुशांत सिंह राजपूत की संदिग्ध मौत के बाद ड्रग्स मामले में हर रोज नए खुलासे हो रहे है। कभी बॉलीवुड एक्ट्रेस का नाम आता है तो कभी कोई और का। अब इस मामले में नया नाम सामने आया है। जहां पेशे से डीजे और मॉडल लड़की को छत्तसीगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस लड़की पर आरोप है कि वह  हाई प्रोफाइल पार्टियों में शामिल होकर अमीर लोगों को अपने झांसे फंसाकर उनको ड्रग्स सप्लाई करती थी। 

PREV
16
अमीरों के साथ नाइट पार्टी करती थी ये मॉडल, सप्लाई करती लड़कियां और ड्रग्स..सामने आई सारी करतूत

दरअसल, यह लड़की रायपुर, बिलासपुर के कई बड़े होटल में नाइट पार्टी और परफॉर्म कर चुकी है। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर वह आए दिन बॉलीवुड एक्ट्रेस जैसे डांस मूव्स के वीडियो शेयर करती रहती है। जिस पर लाखों लाइक्स और कमेंट आते थे।
 

26


यह मॉडल अमीर घरानों के लड़कों के ऊपर नजर रखती थी और मौका देखते ही उनसे दोस्ती कर करती थी। इसके बाद उन्हें समय समय पर कोकीन ड्रग्स सप्लाई करती थी। इतना ही नहीं उस पर आरोप है कि वह एक सेक्स रैकेट भी चला रही थी। जहां वो अमीरों को लड़कियां भी सप्लाई भेजती थी।

36


पुलिस जांच में सामने आया है कि यह लड़की पिछले दो सालों से नशे के कारोबार और सेक्स रैकेट में लिप्त है। वह इन कामों में इसलिए जुड़ी ताकी कम समय में ज्यादा पैसा कमा सके। उसके साथ 11 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें एक लड़की का प्रेमी भी बताया जाता है। 

46

बता दें कि इस लड़की को पुलिस ने भिलाई से गिरफ्तार किया है। यहां के स्टील प्लांट में उसके पिता जॉब करते हैं। साथ ही वह भी अपनी बेटी की तरह खुद को डीजे बताते हैं। एसएसपी अजय यादव ने बताया कि लड़की की डिटेल निकाली जा रही है। वह किन किन लोगों को ड्रग्स सप्लाई करती थी इस बारे में पता लगाया जा रहा है। जल्द ही और लोगों की गिरफ्तारी होगी।

56


पुलिस को इस लड़की के मोबाइल से 10 से 12 लड़कियों के नंबर मिले हैं, जिनको वह पैडलर बुलाती थी। वहीं पूछताछ में खुलासा हुआ है कि जो सेक्स रैकेट चल रहा था उसको यह मॉडल लीड कर रही थी। 

66

बड़े रसूखदारों लोगों से जुड़ी ये लड़की सोशल मीडिया में भी बेहद एक्टिव रहती है। फेसबुक में इस लड़की के कई पुलिस अफसर भी फ्रेंड हैं। वह अपने प्रेमी के साथ मिलकर ड्रग्स का ये धंधा किया करते थे।
 

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Recommended Stories