एक साथ खत्म पूरा परिवार: बेटा-बहू और माता-पिता सभी को मार डाला, नाती का चेहरा देखा तो रो पड़े लोग...

Published : Dec 21, 2020, 03:40 PM ISTUpdated : Dec 21, 2020, 04:42 PM IST

दुर्ग. छत्तीसगढ़ के दुर्ग से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। जहां एक पूरे परिवार की हत्या कर दी गई। आरोपियों ने पहले बहू को पत्थर से कुचलकर मारा, इसके बाद बेटे का सिर फोड़ दिया। फिर सास-सुसर की हत्या की। इतने में उनका मन नहीं भरा तो 11 साल के बच्चे पर भी हमला कर उसका सिर फोड़ दिया।

PREV
14
एक साथ खत्म पूरा परिवार: बेटा-बहू और माता-पिता सभी को मार डाला, नाती का चेहरा देखा तो रो पड़े लोग...


दरअसल, यह खौफनाक वारदात दुर्ग-रायपुर से सटे खुड़मुड़ा गांव की है। जहां घर के बाड़े में पानी की टंकी में तीन शव मिले हैं। जबकि एक शव घर में ही मिला है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। चारों की पहचान घर का मुखिया बालाराम (65) उसकी पत्नी दुलारी (60), बेटा रोहित, बहू कीर्ति (28) और 11 साल का नाती दुर्गेश के रुप में हुई है। बच्चा जिंद बच गया है, जिसको जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
 

24


फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच चुकी है। पुलिस ने बताया कि हमलावरों ने पहले बहू की कीर्ति की पत्थर से कुचलकर हत्या की। इसके बाद बेटे रोहित को पानी में डुबोकर मारा होगा। फिर बालाराम और पत्नी दुलारी को मारने के बाद तीनों शव पानी के टैंक में फेंक दिए गए। फिलहाल हत्या करने वाला कौन था और इस घटना के पीछे कारणों का पता नहीं चल सका है।

34

गांव के लोगों ने बताया कि  बालाराम गांव से करीब एक किलोमीटर दूर अपने खेत में घर बनाकर रहता था। जिसके परिवार में बेटा-बहू और एक नाती और तीन नातिन हैं। उनकी किसी ने ऐसी दुश्मनी नहीं थी कि हत्या हो जाए। वह बहुत ही सीधे-साधे लोग थे। जब सुबह गांव के लोग वहां से निकले तो बहू कीर्ति का खून से लथपथ शव बाड़े में पड़ा था। इसके बाद घर का दरवाजा खोलकर देखा तो तीन शव और दिखाई दिए।
 

44


अब इस परिवार में नाति और तीन नातिन जिंदा हैं। बता दें कि घटना के वक्त तीनों बच्चियां सो रही थीं, वहीं नाती को दरिंदों ने इतनी बेरहमी से मारा था कि उसके सिर और गर्दन से खून बह रहा था। मासूम का चेहर देखकर भी उनको दया नहीं आई।
 

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Recommended Stories