होश उड़ा देने वाली यह घटना पाटन पाटन थाना क्षेत्र के बठेना गांव की है। जहां घर के मुखिया राम बृज गायकवाड़ ने अपने बेटे संजू (24), पत्नी जानकी बाई (47), बेटी दुर्गा (28) और ज्योति (21) आत्महत्या की। पुलिस को घटनास्थल पर एक सुसाइड नोट भी मिला है। मामले की जानकारी मिलते ही जिले के आला अफसर मौके पर पहुंचकर चांच शुरू करने के आदेश दे दिए हैं। दुर्ग रेंज के आइजी विवेकानंद सिन्हा ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है और पता लगाया जा रहा है कि आखिर सामूहिक आत्महत्या के पीछे की वजह क्या है।