EID 2022 : तस्वीरों में देखिए देश में कैसे मनाई जा रही ईद, छत्तीसगढ़ से बिहार तक मांगी गई अमन-चैन की दुआ

Published : May 03, 2022, 02:32 PM ISTUpdated : May 03, 2022, 02:49 PM IST

रायपुर : ईद (EID 2022) के मौके पर आज देशभर में अमन और चैन की दुआएं मांगी जा रही है। देश के अलग-अलग हिस्सों में मस्जिदों और ईदगाहों पर आज सुबह ईद की नमाज पढ़ी गई। लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारक दी। क्या बूढ़े, क्या नौजवान और क्या बच्चे सभी अल्लाह से बरकत की दुआ मांग रहे हैं। सोमवार को चांद दिखने के बाद ईद का सेलिब्रेशन शुरू हुआ। मुस्लिम भाई सेवईयां बांटकर और खाकर खुशियां मना रहे हैं। रमजान के पूरे एक महीने रोजा रखा जाता है। यह महीने मुस्लिम भाईयों के लिए बेहद खास होता है। आज के दिन को मीठी ईद के नाम से भी जाना जाता है। तस्वीरों में देखिए देश के अलग-अलग राज्यों में कैसे मनाई जा रही है ईद...  

PREV
17
EID 2022 : तस्वीरों में देखिए देश में कैसे मनाई जा रही ईद, छत्तीसगढ़ से बिहार तक मांगी गई अमन-चैन की दुआ

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में भी धूमधाम के साथ ईद का त्योहार मनाया जा रहा है। मस्जिदों और ईदगाह में नमाज अदा करने बड़ी संख्या में मुस्लिम भाई पहुंचे। राजधानी रायपुर में ईद के मौके पर हिंदू समाज के लोगों ने मिठाईं बांटकर एकता और भाईचारे का संदेश दिया। बिलासपुर में विधायक शैलेश पांडेय भी मस्जिद पहुंचे और उन्होंने मुस्लिम भाईयों के गले लगकर उन्हें बधाई दी।

27

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal) के ईदगाह मैदान पर भी बड़ी संख्या में लोग नमाज अदा करने पहुंचे। शहर काजी सैय्यद मुश्ताक अली नदवी ने अपने संबोधन में गंगा जमुनी तहजीब का जिक्र किया। बता दें कि यहां दो साल बाद नमाज पढ़ी गई। कोरोना के चलते घरों में ही ईद की नमाज अदा की जा रही थी। इस दौरान जिला प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे।

37

बिहार (Bihar) में माह-ए-रमजान पूरा होने की खुशी में आज ईद मनाई जा रही है। देश और कौम के लिए दुआओं का दौर चल रहा है। सुबह से ही लोग एक-दूसरे से मिलकर, उनके घर जाकर उन्हें मुबारकबाद दे रहे हैं। घरों में कई तरह के पकवान बन रहे हैं। बच्चों में भी ईद को लेकर उमंग देखने को मिल रहा है। 

47

राजस्थान (Rajasthan) में भी ईद का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। मस्जिदों और ईदगाह पर मुख्य नमाज अदा की गई। बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अमन चैन की दुआ मांगी। कई जगह ईदगाह पर सुबह से ही लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। बाहर मेले जैसा नजारा दिखाई दिया।

57

पंजाब (Punjab) में भी ईद का सेलिब्रेशन जारी है। लुधियाना के ऐतिहासिक जामा मस्जिद सहित शहर की सभी मस्जिदों में लाखों मुस्लमानों ने ईद-उल-फितर की नमाज अदा की। शाही इमाम पंजाब मौलाना मुहम्मद उस्मान रहमानी लुधियानवी की अगुवाई में नमाज अदा करने से पहले जामा मस्जिद में भाईचारा परंपरा के अनुसार सभी धर्मो के लोगों को ईद की मुबारकबाद दी। सीएम भगवंत मान ने भी मुस्लिम भाई-बहनों को त्योहार की बधाई दी।

67

हरियाणा (Haryana) में भी ईद को लेकर जबरदस्त उत्साह दिखाई दे रहा है। हर जिले में ईद उल फितर का त्योहार शांतिपूर्वक और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सुबह 8 बजे ईद की नमाज पढ़ी गई। इसके बाद समाज के लोगों ने मिठाइयां और उपहार बांटे। सुबह सात बजे से ही मस्जिदों में रौनक दिखने लगी थी। नमाज से पहले मौलाना ने नेकी और भाईचारे का पैगाम दिया। बच्चे भी नए-नए कपड़ों में ईदगाह पहुंचे।

77

दिल्ली (Delhi) में ईद-उल-फितर (Eid-Ul-Fitr) के मौके पर जामा मस्जिद में नमाज अदा की गई। पाक महीने में रोजा रखने के बाद भाईचारे और अमन के पैगाम के तौर पर आज के दिन को मनाया जा रहा है। छोटे-छोटे बच्चे भी दुआ मांगते नजर आए। उन्होंने भी एक-दूसरे के गले लगकर उन्हें मुबारकबाद दी।
 

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Recommended Stories