बीरबल की कहानी
बीरबल सिंह मरावी जिस प्राइमरी स्कूल में पढ़ाने जाते हैं, वो ग्राम पंचायत झिंगराडोंगरी के तहत आता है। स्कूल में 26 बच्चे पढ़ते हैं। वे मलकछरा गांव में रहते हैं। यहां से स्कूल की दूरी करीब 5 किमी है। रास्ता बेहद खराब है। वहीं, स्कूल से कुछ पहले आगर नदी पड़ती है। यह बरसात में भरी रहती है। बीरबल की इस स्कूल में पोस्टिंग 2009 में हुई थी। जब उन्होंने देखा कि बरसात में स्कूल जाना मुश्किल हो रहा है, तो डेढ़ साल पहले उन्होंने यह घोड़ा खरीद लिया।