कोरोना वायरस की कहां से हुई उत्पत्ति?
अभी तक सभी को पता है कि कोरोना वायरस की शुरुआत चीन के वुहान से हुई और वहीं से वो पूरी दुनिया में फैला है। लेकिन, अब भी सबसे बड़ा सवाल इस वायरस की उत्पत्ति कहां से हुई है, को माना जा रहा है। वैज्ञानिक अभी तक इस निष्कर्ष पर नहीं पहुंच पाए हैं कि आखिर ये वायरस कब, कहां और कैसे पैदा हुआ। शुरुआती रिपोर्ट्स में यह दावा किया जाता रहा है कि यह चमगादड़ से इंसानों में फैला है। इसके पीछे आरएटीजी 13 को जिम्मेदार बताया जा रहा है, जो चमगादड़ों में पाया जाता है। हालांकि, कुछ वैज्ञानिक इस दावे को सही नहीं मानते हैं और उनका दावा है कि अगर ऐसा होता तो इंसान और चमगादड़ों के जीनोम में चार फीसदी का अंतर नहीं होता जो इस वायरस के लिए जिम्मेदार है।