नई दिल्ली. मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर 47 साल के हो चुके हैं। सचिन का जन्मदिन भारतीय क्रिकेट फैंस के बीच एक त्योहार की तरह मनाया जाता है, पर इस साल इस त्योहार का जश्न फीका होगा। उन्होंने अबकी बार अपना जन्मदिन ना मनाने का फैसला किया है। उन्होंने कोरोना के खिलाफ जंग में शामिल लोगों के सम्मान में यह फैसला लिया है। अपने 24 साल के करियर में भारत के लिए 200 टेस्ट खेलने वाले इस बल्लेबाज को रिकॉर्ड का बादशाह भी कहते हैं। वैसे तो सचिन हर मैच के लिए मैदान पर उतरते ही कोई ना कोई रिकॉर्ड बना देते थे, पर उनके कुछ खास रिकॉर्ड ऐसे हैं जिन्हें देखकर उनकी वो धांसू पारियां याद आती हैं जो उन्होंने सालों पहले खेली थी। उनके जन्मदिन पर हम आपको ऐसे ही 10 रिकॉर्ड के बारे में बता रहे हैं।
सचिन ने क्रिकेट के दो फॉर्मेट वनडे और टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। वनडे में उन्होंने 18,426 रन बनाए हैं, जबकि टेस्ट में उन्होंने 15,921 रन बनाए हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट में वो सबसे ज्यादा 34,347 रन बनाने में सफल रहे हैं।
210
सचिन दुनिया के सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने टेस्ट में 51 और वनडे में 49 शतक लगाए हैं। वो इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं, जिसमे 100 शतक लगाए हैं।
310
सचिन कुल 989 खिलाड़ियों के साथ खेल चुके हैं। इसमें 141 भारतीय क्रिकेटर और 848 विदेशी क्रिकेटर शामिल हैं।
410
वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले भी सचिन पहले बल्लेबाज हैं। उन्होंने ग्वालियर के मैदान पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ यह कारनामा किया था।
510
सचिन वनडे में 129 पारियों में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे हैं। दुनिया में किसी दूसरे क्रिकेटर ने अब तक यह कारनामा नहीं किया है।
610
सचिन ने अपने वनडे करियर में सबसे ज्यादा 2,211 बाउंड्री लगाई हैं। उनके अलावा किसी भी बल्लेबाज ने यह कारनामा नहीं किया है।
710
सचिन ने पाकिस्तान के जावेद मिंयादाद के साथ मिलकर संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा 6 वर्ल्डकप खेले हैं।
810
सचिन ने 2003 वर्ल्डकप में 673 रन बनाए थे। किसी भी ICC टूर्नामेंट के एक सीजन में कोई भी बल्लेबाज इतने रन नहीं बना सका है।
910
सचिन एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं, जिसने 20 साल की उम्र में ही 5 इंटरनेशनल शतक जड़ दिए थे।
1010
सचिन टेस्ट क्रिकेट में 12,000 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी थे। वनडे में भी 10,000 रनों का आंकड़ा सबसे पहले उन्होंने ही छुआ था।