धोनी के बाद वायरल हुई जीवा और साक्षी की फोटो, इस तरह एक-दूसरे को गले लगाए देख रहीं वादियां

Published : Jun 23, 2021, 09:24 AM IST

स्पोर्ट्स डेस्क: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) इस समय अपनी फैमिली के साथ हिमाचल की वादियों में छुट्टियां मना रहे हैं। हाल ही में उनके नए लुक की फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। जिसमें वह मूंछों को ताव देते हुए एकदम कमांडर की तरह लग रहे हैं। धोनी के बाद अब उनकी वाइफ साक्षी (sakshi dhoni) और बेटी जीवा  (Ziva Dhoni) की फोटो सुर्खियों में छाई हुई है। जिसमें मां-बेटी एक-दूसरे को गले लगाए हिमाचल की वादियों को देख रही हैं। आइए आपको भी दिखाते हैं, साक्षी और जीवा की ये फोटोज...

PREV
18
धोनी के बाद वायरल हुई जीवा और साक्षी की फोटो, इस तरह एक-दूसरे को गले लगाए देख रहीं वादियां

जीवा की क्यूट फोटो
कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी के साथ ही उनकी बेटी जीवा भी इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई है। हाल ही में जीवा के नाम से बने इंस्टाग्राम पेज पर उनकी कुछ तस्वीरें शेयर की गई है, जिसमें वह व्हाइट कलर की ड्रेस पहने बहुत ही क्यूट लग रही हैं।
 

28

पापा संग जीवा की मस्ती
इस फोटो में जीवा अपने पापा के साथ कुछ बातें करती नजर आ रही हैं। लेकिन ये क्या एक तरफ जहां बिटियां को पापा से ढेर सारी बात करनी है, तो वहीं, धोनी तो नींद में नजर आ रहे हैं।
 

38

मॉम साक्षी के साथ लिया वादियों का मजा
इसके साथ ही साक्षी धोनी ने भी अपने इंस्टाग्राम पेज पर बेटी के साथ फोटो शेयर की है और लिखा कि 'पहाड़ों के लिए एक जैसा प्यार।' दोनों मां-बेटी इस फोटो में हिमाचल के पहाड़ों का लुत्फ उठाती नजर आ रही हैं। 2 लाख से ज्यादा लोग इसपर लाइक कर चुके हैं।

48

स्टाइलिश पोज देती दिखीं साक्षी
व्हाइट कलर की गाउन पहने और आंखों में चश्मा लगाए धोनी की बीवी इस फोटो में गजब की खूबसूरत लग रही हैं। हाल ही के दिनों में वह शिमला के कई सारे वीडियो और फोटो शेयर कर चुकी हैं। जिनमें से ये एक बहुत ही प्यारी फोटो है।

58

6 साल की है माही की बेटी
जीवा अब 6 साल की हो गई है। उसका जन्म 06 फरवरी 2015 को दिल्ली में हुआ था। माही की बेटी अपनी क्यूटनेस और बेहद मासूम अदाओं से इंटरनेट सेंशसन बन चुकी हैं। 

68

झोला उठाकर चलीं जीवा
इस फोटो में जीवा बिलकुल हिमाचली बच्ची की तरह जूट का बैग उठाए कहीं जाती हुई नजर आ रही है। ऊपर नीला आसमान और पीछे हरियाली इस फोटो को परफेक्ट बना रही है।
 

78

जीवा के है 1.8 मिलियन फॉलोअर्स 
जीवा सिंह धोनी के नाम से एक इंस्टाग्राम अकाउंट भी है, जिसमें उनके पैदा होने से लेकर अबतक की सारी तस्वीरें मौजूद है। इस पेज पर कुल 1.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं। दरअसल, जीवा का ये अकाउंट उनकी मम्मी साक्षी सिंह धोनी मैनेज करती है और आए दिन उनकी क्यूट फोटोज शेयर करती रहती हैं।

88

वायरल हुआ धोनी का लुक
अपने लेटेस्ट लुक में महेंद्र सिंह धोनी मूंछों और स्टाइलिश दाढ़ी के साथ बहुत ही डैशिंग लग रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनकी ये फोटो खूब वायरल हो रही है और कई फैंस उनके लुक को भी कॉपी करने लगे।

Recommended Stories