पड़ोसी की लड़की के साथ बीच सड़क पकड़े गए थे रहाणे, होने वाली सास ने फिल्म देखने के बाद रंगे हाथों था पकड़ा

Published : Dec 27, 2020, 01:53 PM IST

स्पोर्ट्स डेस्क: ऑस्ट्रेलिया में चल रहे बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में कार्यवाहक कप्तान अजिंक्य रहाणे की हर कोई तारीफ कर रहा है। रहाणे की जबरदस्त बैटिंग के बदौलत भारतीय टीम ने दूसरे दिन बढ़त बना ली है। पहले टेस्ट मैच में हार के बाद अब दूसरे मैच में भारत अच्छा प्रदर्शन कर रही है। इस मैच में रहाणे ने शतक पूरा किया। पहले मैच में हार के बाद दूसरे मैच में रहाणे के ऐसे प्रदर्शन की काफी तारीफ हो रही है। आपको बता दें कि रहाणे को टीम इंडिया का मिस्टर  डिपेंडेबल भी कहा जाता है। जब भी टीम मुसीबत में रही है, रहाणे ने टीम को उबारा है। इस बीच बात अगर रहाणे की पर्सनल लाइफ की करें, तो वो भी काफी इंट्रेस्टिंग है। बचपन की दोस्त के साथ कॉलेज में प्यार के बाद उसी के साथ शादी का किस्सा खुद रहाणे ने मीडिया के साथ शेयर किया था। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कैसे अपनी दोस्त के साथ शादी के बंधन में बंधे थे रहाणे...    

PREV
17
पड़ोसी की लड़की के साथ बीच सड़क पकड़े गए थे रहाणे, होने वाली सास ने फिल्म देखने के बाद रंगे हाथों था पकड़ा

आजिंक्य रहाणे ने अपनी बचपन की दोस्त और एकमात्र प्रेमिका राधिका धोपावकर के साथ 26 सितंबर 2014 को फेरे लिए थे। दोनों की शादी काफी धूमधाम से घरवालों की सहमति से हुई थी। इस लव कम अरेंज मैरिज की  स्टोरी काफी इंट्रेस्टिंग है।  (तस्वीरें- गूगल से)

27

रहाणे की वाइफ राधिका मूल रूप से पुणे की रहने वाली है लेकिन उनका परिवार मुंबई में सेटल है। राधिका और रहाणे का परिवार आस-पड़ोस में ही रहता था। बचपन से ही राधिका और रहाणे काफी अच्छे दोस्त थे।  (तस्वीरें- गूगल से)

37

साथ रहते हुए दोनों की दोस्ती काफी गहरी हो गई। इसके बाद दोनों साथ कॉलेज गए और वहां दोस्ती प्यार में बदल गई। घरवालों को उनकी दोस्ती की भनक तो थी लेकिन प्यार के बीज भी वहां मौजूद हैं, इसकी जानकारी नहीं थी।  (तस्वीरें- गूगल से)

47

इसी दौरान एक बार कॉलेज से दोनों लव बर्ड चुपके से फिल्म देखने निकल गए थे। लेकिन लौटते वक्त राधिका की मां ने दोनों को सड़क पर देख लिया था। भागने के चक्कर में रहाणे ने एक ऑटो वाले को टक्कर भी मार दी थी। इस बात का खुलासा खुद उन्होंने एक मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू में किया था।  (तस्वीरें- गूगल से)
 

57

इसके बाद उनके प्यार की खबर घर वालों तक पहुंच गई। रहाणे और राधिका अपने परिवार को मनाने में कामयाब हुए और आखिरकार दोनों की शादी हो गई। शादी के बाद रहाणे ने सोशल मीडिया पर अपनी बीवी को बेस्ट फ्रेंड लिखकर संबोधित किया था। साथ ही उन्हें अपना पहला प्यार बताया था।  (तस्वीरें- गूगल से)
 

67

 राधिका के साथ शादी के बाद से रहाणे का करियर बुलंदियों पर है। कई बार उन्होंने खुद को साबित किया है। कोहली के पहले टेस्ट के बाद भारत लौटने की वजह से ऑस्ट्रेलिया के  टेस्ट सीरीज में उन्हें कार्यवाहक कप्तान बनाया गया है। जिसमें उनके प्रदर्शन ने तारीफें बटोरनी शुरू कर दी है।  (तस्वीरें- गूगल से)

77

बात अगर रहाणे के करियर की करें, तो 2011 में उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ होने इंटरनेशनल करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद 2013 में उन्होंने टेस्ट मैच में पर्दापण किया। फिर तो एक के बाद एक धांसू पारियों की बदौलत उन्होंने भारतीय टीम में अच्छी पकड़ ही बना ली।  (तस्वीरें- गूगल से)

Recommended Stories