भारत रत्न सचिन तेंडुलकर ने गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष के मौके पर इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। इसमें वह पत्नी अंजलि के साथ मां का आशीर्वाद लेते नजर आए। उन्होंने सभी को सुख-समृद्धि की शुभकामनाएं दीं।

Sachin Tendulkar Wishes on Gudi Padwa: भारत रत्न सचिन तेंडुलकर ने हिंदू नववर्ष के अवसर पर सभी देशवासियों को दिल से बधाई दी है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया के जरिए लोगों तक शुभकामनाएं पहुंचाईं। सचिन तेंडुलकर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में वह अपनी पत्नी अंजलि तेंडुलकर के साथ नजर आ रहे हैं। वीडियो में सचिन और उनकी पत्नी अपनी मां के पैर छूकर आशीर्वाद लेते दिखाई दे रहे हैं। यह पारंपरिक और भावनात्मक पल लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इस खास मौके पर उनके घर का पेट डॉग भी वीडियो में नजर आता है, जो इस पारिवारिक माहौल को और भी प्यारा बना देता है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

गुड़ी पड़वा और मराठी नव वर्ष की दी बधाई

वीडियो शेयर करते हुए सचिन ने लिखा कि “आपको और आपके परिवार को गुड़ी पड़वा और मराठी नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं। यह नया साल आपके जीवन में आनंद, खुशी और समृद्धि लेकर आए।”

View post on Instagram

राज बब्बर ने भी दी नवरात्रि की शुभकामनाएं

फिल्म अभिनेता राज बब्बर ने भी चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। जगज्जननी मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की उपासना का यह पावन उत्सव सबके जीवन में नवसृजन और संकल्प का संदेश लाए। आपके जीवन में साहस, संयम और सामर्थ्य का संतुलन सदैव बना रहे। जय माता दी।

View post on Instagram