Published : Jan 15, 2021, 09:30 AM ISTUpdated : Jan 15, 2021, 11:38 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क : 11 जनवरी 2021 को इंडियन क्रिकेट कैप्टन विराट कोहली (Virat Kohli) के घर बेटी का जन्म हुआ है। वैसे तो रोहित से लेकर कोहली तक कई सारे ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनके घर लक्ष्मी ने जन्म लिया। उसी को लेकर बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने भविष्य की महिला क्रिकेट टीम बना दी। भारतीय क्रिकेट टीम में किसी भी खिलाड़ी चाहे वो मेल हो या फीमेल दोनों का सिलेक्शन काबिलियत के दम पर होता है, लेकिन मजाकियां अंदाज में किए गए इस ट्वीट में किन खिलाड़ियों की बेटियों की जगह मिली है और कप्तान किसे बनाया गया है, आइए आपको बताते हैं।
एमएस धोनी की बेटी
सबसे पहले टीम के कप्तान की बात करें तो इसमें पूर्व कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) की बेटी जीवा सिंह धोनी को कप्तान बनाया गया है। बता दें कि जीवा का जन्म 06 फरवरी 2015 को दिल्ली में हुआ था।
214
विराट कोहली की बेटी
हाल ही पापा बने विराट कोहली (Virat Kohli) की बेटी को भी इस टीम में जगह दी गई है, जिसका जन्म हाल ही में 11 जनवरी 2021 को हुआ था।
314
रोहित शर्मा की बेटी
टीम इंडिया के ओपनर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और उनकी पत्नी रितिका सजदेह 30 दिसंबर 2018 को पेरेंट्स बने थे। उनके घर एक नन्हीं परी का जन्म हुआ था। उसे भी इस टीम में जगह दी गई है।
414
रवींद्र जडेजा की बेटी
भारतीय क्रिकेट टीम के धुआंधार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadega) की बेटी भी इस टीम में हैं। उनकी बेटी का जन्म 8 जून 2017 को हुआ था, जिसका मां निध्यना हैं।
514
रिद्धिमान साहा की बेटी
भारतीय क्रिकेटर रिद्धिमान साहा (Wriddhiman Saha)और रोमी साहा की एक 6 साल की बेटी है, जिसका नाम अनवी साहा है। अनवी का जन्म साल 2011 में हुआ था।
614
टी. नटराजन की बेटी
आईपीएल 2020 के दौरान पिता बने टी. नटराजन (T. natrajan) की बेटी को भी इस टीम में जगह दी गई है। बता दें कि नवंबर 2020 में उनके घर बेटी का जन्म हुआ था।
714
उमेश यादव की बेटी
साल 2021 की शुरुआत एक और क्रिकेटर के लिए बहुत शानदार रही। 1 जनवरी को टीम इंडिया के तेज गेंदबाज उमेश यादव (Umesh Yadav) भी पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी तान्या वाधवा ने शादी के 7 साल बाद एक बच्ची को जन्म दिया है।
814
रविचंद्रन अश्विन की बेटी
टीम इंडिया के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) 2 बेटियों के पिता हैं। उनकी बेटी अद्या और अकीरा पिता के बहुत करीब है। उनकी एक बेटी का जन्म 21 दिसंबर 2016 को हुआ था। इससे पहले वे साल 2015 में पहली बार पिता बने थे।
914
मोहम्मद शमी की बेटी
भारतीय टीम के फास्ट बॉलर मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) 18 जुलाई 2015 को पिता बने थे। उनक घर एक बेटी ने जन्म लिया जिसका नाम आयरा शमी है।
1014
अजिंक्य रहाणे की बेटी
अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) भी अक्टूबर 2019 में एक बेटी के पिता बने थे। उनकी बेटी भी इस टीम में शामिल है।
1114
चेतेश्वर पुजारा की बेटी
13 फरवरी 2018 भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) भी पिता बने थे। शादी के 5 साल बाद उनके घर एक नन्ही परी आई थी।
1214
गौतम गंभीर की बेटी
पूर्व इंडियन क्रिकेटर और मौजूदा सांसद गौतम गंभीर (gautam gambhir) भी 2 बेटियों के पिता हैं। उनकी बड़ी बेटी आजीन का जन्म मई 2014 नें हुआ था, जबकि दूसरी बेटी अनाइजा गंभीर का जन्म 21 जून 2017 को हुआ था।
1314
हरभजन सिंह की बेटी
दिग्गज ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) की बेटी को भी इस टीम मे जगह दी गई है। उनकी बेटी का जन्म 27 जुलाई 2016 को हुआ था।
1414
सुरेश रैना की बेटी
भारतीय दिग्गज ऑलराउंडर सुरेश रैना (Suresh Raina) की बेटी ग्रेसिया भी इस टीम में शामिल हैं। उसका जन्म 15 मई 2016 में हुआ था।