आगे बेस्ट फ्रेंड्स बन सकती हैं धोनी-कोहली की बेटियां, बचपन में एक ही क्लास में पढ़ चुकी हैं इनकी मम्मियां

स्पोर्ट्स डेस्क : पुराने दोस्त और पुराने रिश्ते कभी भी भुलाए नहीं जाते हैं। कुछ इसी तरह का रिश्ता है भारत के 2 कप्तानों की पत्नियों के बीच। जी हां, आपको जानकर हैरानी होगी कि बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और महेंद्र सिंह धोनी की वाइफ साक्षी (Sakshi Dhoni) कभी एक साथ एक ही क्लास में पढ़ा करती थी और आने वाले समय में दोनों ही अपनी बेटियों को लेकर स्टेडियम में आएंगी। ऐसे में ये कहना काफी हद तक सही होगा कि बड़े होकर दोनों की बेटियां भी अच्छी दोस्त बन सकती हैं, क्योंकि अमूमन सभी क्रिकेटर्स की फैमली एक-दूसरे के काफी करीब है खासकर आईपीएल के दौरान सभी एक साथ देखा जाता है।

Asianet News Hindi | Published : Jan 12, 2021 6:24 AM IST

18
आगे बेस्ट फ्रेंड्स बन सकती हैं धोनी-कोहली की बेटियां, बचपन में एक ही क्लास में पढ़ चुकी हैं इनकी मम्मियां

वैसे तो बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और साक्षी धोनी में कई चीजें कॉमन है जैसे- दोनों के पति भारतीय क्रिकेट के कप्तान रह चुके हैं। दोनों 1-1 बेटी की मां हैं। लेकिन बहुत कम लोग ये जानते हैं कि दोनों में एक समानता और है, वह है दोनों का क्लासमेट होना।

28

जी हां, अनुष्का और साक्षी कई साल पहले असम के एक छोटे से कस्बे में रहती थी, उस समय दोनों एक ही क्लास में पढ़ा करती थी। ये बात अनुष्का ने कई साल पहले एक इवेंट में बताई थी।

38

अनुष्का शर्मा ने बताया था कि साक्षी और वह असम में एक ही स्कूल में साथ पढ़ती थीं। उन्होंने कहा, 'मैं और साक्षी असम में एक छोटे से कस्बे में साथ ही रहा करते थे। एक बार उन्होंने जब मुझे बताया कि वह कहां रहती थीं तो मैंने कहा कि मैं भी वहां रही हूं। उन्होंने बताया कि मैंने उस स्कूल में पढ़ाई की थी तो मैंने कहा कि वही तो मेरा भी स्कूल था।'

48

दोनों की बचपन की इस तस्वीर को देखकर पहचान पाना मुश्किल है कि ये अनुष्का और साक्षी ही हैं। दरअसल, ये फोटो स्कूल के समय की है, जब दोनों एक साथ पढ़ा करते थे।

58

हालांकि दोनों ही उस समय दोस्त नहीं थीं, लेकिन बाद में एक-दूसरे से मिलने के बाद दोनों अच्छी फ्रेंड्स बन गई। आने वाले समय में हो सकता है कि दोनों की बेटियां भी अच्छी दोस्त बन जाएं।

68

बता दें कि अनुष्का शर्मा ने सोमवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में बेटी को जन्म दिया, जबकि साक्षी की बेटी जीवा 6 साल की होने वाली है।

78

साक्षी और अनुष्का के साथ ही विराट और धोनी भी बहुत अच्छे दोस्त हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने विराट कोहली की मुश्किल जगहों पर कई बार मदद की है। यही कारण है कि दोनों काफी अच्छे दोस्त हैं। और विराट भी एमएस धोनी को बड़े भाई की तरह मानते हैं।

88

हाल ही में विराट ने अपने इंस्टाग्राम के जरिए फैंस को अपने पेरेंट्स बनने की जानकारी दी थी। जैसे ही विराट ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा किया, वैसे ही उन्हें बधाईयां देने वालों का तांता लग गया।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos