क्या विरुष्का के घर आने वाली है नन्हीं परी ? प्रेग्नेंसी के आखिरी महीने में अनुष्का को हुआ खट्टा खाने का मन

स्पोर्ट्स डेस्क : कहते है ना कि अगर प्रेग्नेंसी (preganancy) के दौरान खट्टा खाने का मन हो, तो बेटी होने के चान्स ज्यादा होते हैं। वैसे तो ये सब कहने की बाते हैं, लेकिन लोग इसमें भी अनुमान लगाते रहते हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) जो इस महीने किसी भी दिन मां बन सकती हैं, उन्हें भी खट्टा खाने का मन हो रहा है। जी हां, अनुष्का ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक फोटो शेयर की जिसमें उन्हें पानी पूरी खाते देखा गया। उन्होंने पानी पूरी की फोटो पोस्ट की है। जिसके बाद से फैन कह रहे हैं, कि लगता है कि घर में बेटी आने वाली हैं।

Asianet News Hindi | Published : Jan 9, 2021 3:41 AM IST

18
क्या विरुष्का के घर आने वाली है नन्हीं परी ? प्रेग्नेंसी के आखिरी महीने में अनुष्का को हुआ खट्टा खाने का मन

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) जल्द ही अपना पहला बच्चे देखने वाले हैं। इसे लेकर दोनों ही बहुत एक्साइटेड है। फैंस भी दोनों के जल्द ही गुड न्यूज देने का इंतजार कर रहे हैं।
(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

28

वैसे तो ये बात सच है कि प्रग्नेंसी के दौरान महिलाओं को काफी अलग-अलग चीजें खाना का मन करता है। उसी के आधार पर लोग कहते हैं कि अगर मीठा खाने का मन हो, तो लड़का होता है और अगर खट्टा खाने का मन हो, तो लड़की होती है।
(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

38

ऐसे में अनुष्का को भी जो खाने का मन कर रहा है, वह खूब खा-पी रही हैं। सोशल मीडिया पर वह आए दिन अपनी डाइट और अपनी तस्वीरें शेयर कर रही है और फैंस को बता रही है कि उन्हें इस समय कौन सी चीज सबसे ज्यादा पसंद है।
(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

48

हाल ही में उन्होंने गोलगप्पे की तस्वीर शेयर की है। जिसमें एक प्लेट में गोलगप्पे और साथ में तीखा पानी और मीठी चटनी भी नजर आ रही है। इस तस्वीर को देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि अनुष्‍का को प्रेग्नेंसी में गोलगप्पे खाने की क्रेविग हो रही है।
(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

58

इंस्टा स्टोरी पर फोटो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन दिया है- Go Big at Home। इसके साथ उन्होंने कुछ फनी इमोजी भी शेयर की हैं। अनुष्का का खट्टा खाने का मन देखकर फैंस भी कह रहे हैं कि शायद कोहली के घर नन्हीं परी आने वाली है, क्योंकि अनुष्का को खट्टा पसंद आ रहा है।
(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

68

इसके साथ अनुष्का ने नारियल पानी की भी एक फोटो भी शेयर की है। जिसमें उन्होंने एक नारियल पकड़ा हुआ है। इस फोटो की खास बात ये भी है कि उन्होंने इसमें प्लास्टिक का स्ट्रॉ न इस्तेमाल कर स्टील का स्ट्रॉ पकड़ा हुआ है। जो पूरी तरह से इको फ्रेंडली है। इस स्टोरी के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है, 'What a creation God'
(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

78

इन दिनों अनुष्का सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है अपने लाइफ से जुड़े हर मोमेंट वह इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने बॉलीवुड फैशन डिजाइनर अमीरा पुनवानी के बर्थडे सेलीब्रेशन की तस्वीर भी शेयर की थी, जिसमें वह ब्लैक और व्हाइट पोल्का ड्रेस में बहुत ही खूबसूरत नजर आ रही है।
(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

88

7 जनवरी को अनुष्का शर्मा और उनके पति विराट कोहली को पिज्जा आउटलेट के बाहर स्पॉट किया गया। उनकी फोटोज इंटरनेट पर वायरल हुई थी। फोटो में अनुष्का को काले रंग की लूज ड्रेस में देखा। जबकि विराट ने कैज्युअल ड्रेस पहन रखी थी और दोनों ने मास्क लगाया था।
(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos