जानें कितनी पढ़ी-लिखी हैं IPL के खिलाड़ियों की बीवियां, कोई है डॉक्टर, तो किसी के पास है इंजीनियरिंग की डिग्री

स्पोर्ट्स डेस्क : आईपीएल 2021 (IPL 2021) का दूसरा चरण अपने पूरे शबाब पर है। खिलाड़ियों के साथ-साथ उनकी पार्टनर भी काफी चर्चा में है। विराट कोहली की वाइफ अनुष्का शर्मा से लेकर धनाश्री वर्मा और कई सारे खिलाड़ियों की बीवियां आईपीएल में ग्लैमर का तड़का तो लगाती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन खिलाड़ियों की पत्नियां पढ़ाई में भी अव्वल रही है। किसी के पास डॉक्टर की डिग्री है तो कोई इंजीनियरिंग किया हुआ है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि आईपीएल स्टार्स की बीवियां कितनी पढ़ी लिखी हैं....

Asianet News Hindi | Published : Sep 26, 2021 4:56 AM IST

19
जानें कितनी पढ़ी-लिखी हैं IPL के खिलाड़ियों की बीवियां, कोई है डॉक्टर, तो किसी के पास है इंजीनियरिंग की डिग्री

सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ने होटल मैनेजमेंट का कोर्स किया है। उन्होंने औरंगाबाद के इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट से पढ़ाई की है। 
 

29

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भले ही आईपीएल छोड़ वापस मुंबई आ गई हो, लेकिन अपने पति और उनकी टीम को वह हमेशा चीयर करती नजर आती हैं। खूबसूरती में अव्वल अनुष्का ने पढ़ाई में पीजी किया हुआ है। उन्होंने आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है और अर्थशास्त्र में पोस्ट ग्रेजुएशन पूरा किया है।

39

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह ने इवेंट मैनेजमेंट की पढ़ाई की है। वह कुछ साल तक स्पोर्ट्स इवेंट मैनेजर भी थीं। उन्होंने अपने कजिन भाई बंटी सजदेह की कंपनी से करियर की शुरुआत की थी। 

49

सीएसके के धाकड़ बल्लेबाज सुरेश रैना ने प्रियंका रैना ने बी.टेक किया है। प्रियंका एक्सेंचर और विप्रो जैसी कंपनियों में काम कर चुकी हैं।
 

59

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी अंजिक्य रहाणे की वाइफ राधिका ने ग्रेजुएट किया है। उन्होंने मुंबई यूनिवर्सिटी के गणेश विनायक वेज कॉलेज से पढाई की थी।

69

मुंबई इंडियंस के फास्ट बॉलर जसप्रीत बुमराह ने इसी साल मार्च में स्पोर्ट्स एंकर संजना गणेशन से शादी की है। उनकी वाइफ ने स‍िंबायोस‍िस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी पुणे से बीटेक की डिग्री ली है।

79

आईपीएल में ग्लैमर का तड़का लगाने वाली युजवेंद्र चहल की वाइफ धनाश्री वर्मा ने डेंटिस्ट की पढ़ाई की है। उन्होंने साल 2014 में नवी मुंबई स्थित डी वाई पाटिल डेंटल कॉलेज से डॉक्टर की डिग्री ली थी। हालांकि, इससे उलट उन्होंने डांसिंग में अपना करियर आगे बढ़ाया।
 

89

सीएसके के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की वाइफ रीवा सोलंकी ने एटमिया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस, राजकोट से रीवा ने मैकेनिकल इंजीनियरिंग किया है।

99

भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की पत्नी प्रीति अश्विन ने एसएसएन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से पढ़ाई की है। प्रीति अश्विन ने इनइन्फोर्मेशन टेक्नोलॉजी से बी.टेक किया है। शादी से पहले उन्होंने इंजीनियर के तौर पर कुछ कंपनियों में काम भी किया था।
 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos