विरुष्का से लेकर हार्दिक तक ने इस तरह मनाया आजादी का जश्न, वायरल हो रही फोटोज

Published : Aug 15, 2022, 11:27 AM IST

स्पोर्ट्स डेस्क : हर भारतीय के लिए आज का दिन बेहद ही गौरवान्वित करने वाला दिन है। आज भारत ने अपनी आजादी के 75 साल (Independence day 2022) पूरे कर लिए हैं। इसे आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी (Indian cricketer) भी आजादी की 75 वीं वर्षगांठ का जश्न मना रहे हैं। विराट कोहली से लेकर हार्दिक पांड्या ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी तस्वीरें शेयर की है। तो चलिए आज हम आपको दिखाते हैं कि भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने किस तरह से आजादी का जश्न मनाया...

PREV
17
विरुष्का से लेकर हार्दिक तक ने इस तरह मनाया आजादी का जश्न, वायरल हो रही फोटोज

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने अपनी वाइफ अनुष्का शर्मा के साथ अपने घर की बालकनी में झंडा फहराया। जिसकी तस्वीर अनुष्का शर्मा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की। इसमें दोनों एक साथ फोटो क्लिक करवा रहे हैं और उनके पीछे झंडा नजर आ रहा है।

27

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने भी सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी और अपनी तस्वीर शेयर की। जिसमें वह हाथ में तिरंगा लिए नजर आ रहे हैं।

37

भारतीय क्रिकेट टीम के t20 कप्तान हार्दिक पांड्या ने भी तिरंगे के साथ अपनी दो फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की। जिसमें हार्दिक सफेद रंग का कुर्ता पजामा पहने हाथ में झंडा लिए नजर आ रहे हैं।
 

47

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने आजादी के अमृत महोत्सव पर अपना एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया। जिसमें वह कहते नजर आ रहे हैं कि आज का दिन बेहद खास और गौरवान्वित करने वाला है, क्योंकि आज के दिन ही स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने प्राणों को न्यौछावर कर भारत को आजादी दिलाई थी।
 

57

क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने भी हर घर तिरंगा मुहिम में भाग लिया और अपने घर पर तिरंगा फहराया। इसका वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया और लिखा दिल में भी तिरंगा घर पर भी तिरंगा। इसके साथ उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर भी अपने क्रिकेट खेलने की दौर की फोटो शेयर की।

67

इंडियन ऑल राउंडर रविंद्र जडेजा ने अपनी वाइफ रीवा सोलंकी के साथ झंडा वंदन किया और इसकी तस्वीर शेयर की। जिसमें दोनों हाथ में झंडा लिए नजर आ रहे हैं।

77

भारतीय क्रिकेट टीम के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल की वाइफ धनश्री वर्मा ने भी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपनी तस्वीरें शेयर की है। जिसमें वह बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं।

यह भी पढ़ें- 25 साल में देश को विकसित करने का क्या है पंच प्रण, लाल किले से पीएम मोदी ने बताया- अमृतकाल के 5 संकल्प

Recommended Stories