काले बाल सफेद दाढ़ी, लॉक डाउन में धोनी की हो गई ऐसी हालत; फोटो वायरल

स्पोर्ट्स डेस्क. कोरोना वायरस के कारण देश में लॉकडाउन है। सभी लोग अपने घरों में रहने को मजबूर हैं। ऐसे में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी रांची स्थित अपने घर पर हैं। इस दौरान वे अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। इसी से जुड़ी एक तस्वीर अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। माही इसमें नए वियर्ड लुक में दिख रहे हैं। 

Asianet News Hindi | Published : May 9, 2020 9:45 AM IST / Updated: May 09 2020, 03:20 PM IST

110
काले बाल सफेद दाढ़ी, लॉक डाउन में धोनी की हो गई ऐसी हालत; फोटो वायरल

दरअसल, कोरोना वायरस के कारण इन दिनों सभी क्रिकेट टूर्नामेंट या तो रद्द कर दिए गए हैं या उन्हें कुछ समय के लिए टाल दिया गया है। भारत में IPL को भी अनिश्चित काल के लिए टाल दिया गया है। अगर ऐसा नहीं होता तो माही इस वक्त चेन्नई के लिए खेल रहे होते। 

210

अब लॉकडाउन की वजह से माही अपने घर पर हैं। और इस दौरान उनकी वियर्ड काफी बढ़ गयी है। अमूमन क्लीन शेव्ड में रहने वाले खिलाड़ी को नए लुक में देख लोग हैरान हो रहे हैं।
 

310

धोनी का ये लुक उनकी बेटी जीवा धोनी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर देखने का मिला। बतादें कि धोनी जहां सोशल मीडिया से दूरी बनाकर रखते हैं वहीं उनकी पत्नी साक्षी धोनी और बेटी जीवा धोनी इंस्टाग्राम पर खूब एक्टिव रहती हैं। फैंस को धोनी का दीदार भी यही से हो जाता है। 
 

410

शुक्रवार को जीवा धोनी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया गया। इसमें धोनी और जीवा अपने एक डॉग के साथ टेनिस बॉल से थ्रो गेम खेल रहे हैं। और इस वीडियो को साक्षी बना रही हैं। 

510

वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि माही अपने छोटे-छोटे बालों वाले हेयरकट में दिख रहे हैं। लेकिन उनकी बीयर्ड बढ़ी हुई है और पूरी दाढ़ी सफेद भी हो चुकी है।
 

610

बतादें कि वर्ल्ड कप 2019 के बाद से ही धोनी क्रिकेट से दूर हैं। इस बार उम्मीद थी कि वे IPL से मैदान पर वापसी करेगें।  इसके लिए उन्होंने चेन्नई जा कर टीम के कैंप में खूब पसीना भी बहाया था। पर महामारी के कारण अब IPL को ही अनिश्चित काल के लिए टाल दिया गया। 

710


बुहान से शुरू हुए कोरोना वायरस के कारण खेल जगत के सभी आउटडोर ऐक्टिविटीज पर रोक है। इस दौरान टूर्नामेंट रद्द कर दिए गए हैं या उन्हें टाल दिया गया है। वहीं अब इस साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप पर भी इसका खतरा मंडराने लगा है। 

810

बतादें कि इस धोनी जिस फॉर्म हाउस में इस वक्त ठहरे हुए हैं। उसे रांची में 7 एकड़ से अधिक जमीन पर बनाया गया है। इस फॉर्म हाउस के अंदर नेट प्रैक्टिस के लिए सभी आधुनिक उपकरण मौजूद हैं। इसके साथ ही इसमें एक अल्ट्रा मॉर्डन जिम, फूलों का बगीचा आदि मौजूद है।  

910

इससे पहले भी धोनी का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें माही अपने फॉर्म हाउस के अंदर ही बेटी जीवा को मोटरसाइकिल की सैर कराते हुए दिखे थे। 

1010

जिस बाइक से माही जीवा को सैर करा रहे थे वह उनकी पहली मोटरसाइकिल थी। Yamaha RD350 को कैप्टन कूल ने कुछ साल पहले ही री-स्टोर कराया था। 

Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos