ODI Lowest Team Scores: IND vs NZ चौथे वनडे में भारत के 9 रन पर 4 विकेट गिरे। जानिए ODI इतिहास के 10 सबसे कम टीम स्कोर और जिम्बाब्वे के शर्मनाक रिकॉर्ड के बारे में।

IND vs NZ 4th T20: न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मैच में टीम इंडिया की हालत बेहद खराब है। भारतीय टीम के 4 धुरंधर खिलाड़ी महज 9 रन के स्कोर पर पैवेलियन लौट गए। न्यूजीलैंड के गेंदबाज मैट हेनरी ने रोहित शर्मा, विराट कोहली और श्रेयस अय्यर को शून्य के स्कोर पर आउट किया। वहीं, गायकवाड़ महज 5 रन के स्कोर पर जैमिसन का शिकार बने। बता दें कि वनडे क्रिकेट के इतिहास में सबसे कम स्कोर पर आउट होने का रिकॉर्ड जिम्बाब्बे के नाम है। जानते हैं वनडे इतिहास के 10 सबसे कम स्कोर कब और किसके नाम हैं।

ODI इतिहास का सबसे कम स्कोर जिम्बाब्वे के नाम

  • वनडे क्रिकेट में सबसे कम स्कोर बनाने का रिकॉर्ड जिम्बाब्वे के नाम है। 8 अप्रैल 2004 को हरारे में श्रीलंका के खिलाफ खेले गए मुकाबले में जिम्बाब्वे की पूरी टीम सिर्फ 35 रन पर सिमट गई थी।
  • श्रीलंका के गेंदबाजों के सामने जिम्बाब्वे के बल्लेबाज टिक नहीं सके। टीम 18 ओवर में ही ऑलआउट हो गई। श्रीलंका ने इस मुकाबले को 9 विकेट से जीत लिया था।
  • इस लिस्ट में अमेरिका का नाम भी शामिल है। नेपाल के खिलाफ साल 2020 में खेले गए वनडे मुकाबले में अमेरिकी टीम भी 35 रन पर ऑलआउट हो गई थी।
  • इस तरह वनडे क्रिकेट के सबसे कम स्कोर के मामले में अमेरिका और जिम्बाब्वे संयुक्त रूप से सबसे निचले पायदान पर हैं।

श्रीलंका और पाकिस्तान भी बना चुके हैं शर्मनाक रिकॉर्ड

वनडे क्रिकेट में सबसे कम स्कोर बनाने वाली टीमों की सूची में श्रीलंका का नाम भी शामिल है। साल 2003 में कनाडा के खिलाफ श्रीलंका ने 36 रन बनाए थे। वहीं, साल 2001 में जिम्बाब्वे की टीम श्रीलंका के खिलाफ 38 रन पर सिमट गई थी। साल 2012 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ श्रीलंका की टीम सिर्फ 43 रन बना सकी थी। पाकिस्तान का नाम भी इसी स्कोर के साथ इस सूची में शामिल है। साल 1993 में वेस्टइंडीज के खिलाफ पाकिस्तानी टीम 43 रन पर ऑलआउट हो गई थी।

भारत भी 54 रन पर हो चुका ऑलआउट

  • वनडे क्रिकेट के सबसे कम स्कोर की चर्चा हो और भारतीय टीम का जिक्र न हो, ऐसा नहीं हो सकता।
  • साल 2000 में शारजाह में श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टीम सिर्फ 54 रन पर ऑलआउट हो गई थी।
  • यह भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे निराशाजनक प्रदर्शनों में से एक रहा है।
  • इस सूची में वेस्टइंडीज का नाम भी शामिल है। साल 2004 में इंग्लैंड के खिलाफ कैरेबियाई टीम 54 रन पर सिमट गई थी।
  • वहीं, साल 1986 में वेस्टइंडीज के खिलाफ श्रीलंका की टीम 55 रन ही बना सकी थी।

ODI क्रिकेट इतिहास के 10 सबसे कम टीम स्कोर

टीमस्कोरकिसके खिलाफसाल
जिम्बाब्बे35 रनश्रीलंका2004
अमेरिका35 रननेपाल2020
कनाडा36 रनश्रीलंका2003
जिम्बाब्बे38 रनश्रीलंका2001
श्रीलंका43 रनसाउथ अफ्रीका2012
पाकिस्तान43 रनवेस्टइंडीज1993
जिम्बाब्बे44 रनबांग्लादेश2009
भारत54 रनश्रीलंका2000
वेस्टइंडीज54 रनइंग्लैंड2004
श्रीलंका55 रनवेस्टइंडीज1986

सबसे ज्यादा बार आउट होने का रिकॉर्ड जिम्बाब्बे के नाम

सबसे ज्यादा 3 बार लोएस्ट स्कोर पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड जिम्बाब्बे के नाम है। वहीं, श्रीलंका दो बार मिनिमम स्कोर पर आउट हो चुकी है। एक-एक बार पाकिस्तान और भारत भी वनडे के टॉप-10 सबसे कम स्कोर पर आउट होनेवाली टीमों में शामिल हो चुकी हैं।