बर्थडे के दिन ही विवाद में फंसा ये पाकिस्तानी क्रिकेटर, कभी ममेरी बहन से शादी करके आया था चर्चा में

स्पोर्ट्स डेस्क: 1 मार्च को अपना जन्मदिन मनाने वाले शाहिद अफरीदी इस साल बर्थडे विशेज के लिए थैंक्स ट्वीट कर विवाद में आ गए हैं। अफरीदी ने अपने बर्थडे पर फैंस को थैंक्स करने के लिए एक ट्वीट किया। इसमें उन्होंने फैंस को जन्मदिन पर विश करने के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने इस ट्वीट में अपनी उम्र 44 बताई। जबकि ICC के ऑफिशियल साइट के मुताबिक़ उनकी उम्र 41 साल है। इस ट्वीट के बाद अब ये पाकिस्तानी क्रिकेटर फिर विवादों में आ गया है। हालांकि, ये पहली बार नहीं है कि शाहिद अफरीदी किसी विवाद में फंसे हैं। इससे पहले अपनी शादी की वजह से भी वो चर्चा में आ गए थे। 

Asianet News Hindi | Published : Mar 2, 2021 4:43 AM IST / Updated: Mar 02 2021, 10:14 AM IST

17
बर्थडे के दिन ही विवाद में फंसा ये पाकिस्तानी क्रिकेटर, कभी ममेरी बहन से शादी करके आया था चर्चा में

पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेट कप्तान शाहिद अफरीदी 1 मार्च को अपने जन्मदिन पर ट्वीट कर चर्चा में आ गए। उन्होंने इस ट्वीट में अपनी उम्र 44 बताई जबकि ऑफिशियल रिकार्ड्स के मुताबिक, उनकी ऐज 41 है। इससे अब उनकी ऐज को लेकर कन्फ्यूजन हो गया है। 

27

अगर अफरीदी के ट्वीट के हिसाब से देखा जाए तो उनके नाम से बने कई रिकार्ड्स सवालों के घेरे में आ जाएंगे। इससे पेजले भी गेम चेंजर नाम से लिखे अपने मेमॉयर में उन्होंने अपना बर्थईयर 1975 बताया था। 
 

37

इस हिसाब से उन्होंने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत 16 साल की  उम्र में नहीं बल्कि 19 साल में किया था। बता दें कि अफरीदी ने 1996 में श्रीलंका के खिलाफ अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी। 

47

1 मार्च को अपने बर्थडे पर विवादों में आए अफरीदी का दामन   कॉन्ट्रोवर्सी से जुड़ा रहा है। 27 टेस्ट मैच, 398 वनडे और 99 ट्वेंटी-ट्वेंटी मैच खेल चुके अफरीदी की पर्सनल लाइफ की भी काफी चर्चा रही है।  

57

अफरीदी ने अपने मामा की बेटी से शादी की है। उन्होंने कभी भी अपनी विऑफ को पब्लिकली इंट्रोड्यूज नहीं करवाया। जहां कई क्रिकेटर्स की पत्नियां मैच के दौरान स्टेडियम में दिख जाती हैं वहीं शाहिद अफरीदी की बीवी को कभी ऐसे नहीं देखा गया। 

67

शादी के अलावा अफरीदी पिता बनने के कारण भी चर्चा में आए थे। उनकी कुल 5 बेटियां हैं। इसे लेकर कई लोगों ने अफरीदी का जमकर मजाक बनाया। जहां कुछ लोगों ने उन्हें ही जनसँख्या बढ़ाने का जिम्मेदार बताया वहीं कुछ लोगों ने इसके पीछे बेटे की चाह को कारण बताया। 

77

शाहिद अफरीदी अपने रिटायरमेंट को लेकर भी चर्चा में रहे। उन्होंने कई बार क्रिकेट के मैदान से संन्यास लिया। हालांकि, इसके कुछ ही समय बाद वो मैदान पर वापस आ गए। कई रिटायरमेंट लेने की वजह से भी उनका काफी मजाक बना था। 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos