रोहित शर्मा ने अपने करियर का पहला शतक 2013 में वेस्टइंडीज के खिलाफ लगाया था, जिसमें उन्होंने 177 रन बनाए थे। 2013 में वेस्टइंडीज के खिलाफ ही उन्होंने दूसरा शतक (111) लगाया था। इसके बाद तीसरा शतक (102 रन) 2017 में श्रीलंका के खिलाफ, चौथा शतक (176रन) 2019 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ, 5वां शतक(127 रन) साउथ अफ्रीका के खिलाफ, 6वां शतक (212 रन ) 2019 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ और 7वां शतक (161 रन ) 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ लगाया है।