IND V/S SL: भारत की तरफ से दूसरा सबसे तेज शतक सूर्या के नाम, 2023 में 1st सेंचुरी जड़ने वाले पहले खिलाड़ी

Published : Jan 07, 2023, 10:11 PM IST

Suryakumar Yadav Fastest Century. भारत के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने श्रीलंका के खिलाफ सिर्फ 45 गेंद पर शतक जड़ा और भारत की तरफ से दूसरा सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। सूर्यकुमार यादव ने तीसरे और अंतिम टी20 मैच में 51 गेंदों पर नाबाद 117 रन बनाए। सूर्या की इस पारी के दम पर ही भारत ने श्रीलंका के खिलाफ 228 रनों का विशाल लक्ष्य रखा जिससे श्रीलंकाई टीम हार गई। भारत ने श्रीलंका के खिलाफ 3टी20 मैचों की सीरीज 2-1 से जीत ली है...  

PREV
14
IND V/S SL: भारत की तरफ से दूसरा सबसे तेज शतक सूर्या के नाम, 2023 में 1st सेंचुरी जड़ने वाले पहले खिलाड़ी

कैसी रही सूर्या की पारी
श्रीलंका के खिलाफ तीसरे और महत्वपूर्ण मुकाबले में सूर्यकुमार यादव का बल्ला जमकर चला और उन्होंने 51 बॉल पर 117 नाबाद रन बनाए। सूर्या की पारी में 9 गगनचुंबी छक्के और 7 शानदार चौके देखने को मिले। सूर्या का स्ट्राइक रेट 219.61 का रहा जो कि किसी भी बल्लेबाज के लिए बेस्ट कहा जा सकता है। 

24

केएल राहुल को पीछे छोड़ा
सूर्यकुमार यादव भारत की तरफ से दूसरा सबसे तेज शतक बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे आगे सिर्फ रोहित शर्मा हैं जिन्होंने श्रीलंका के खिलाफ ही 35 गेंद पर सेंचुरी जड़ी थी। सूर्या ने केएल राहुल को पीछे छोड़ा जिन्होंने 2018 में 46 गेंद पर टी20 सेंचुरी बनाई थी और अब सूर्या ने 45 गेंद पर ही सेंचुरी जड़ी है।

34

तीसरा शतक जड़ने वाले तीसरे बल्लेबाज 
सूर्यकुमार यादव ने टी20 इंटरनेशनल में तीसरा शतक जड़ दिया है और ऐसा करने वाले वे दुनिया के तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। इसस पहले यह कारनामा ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल और न्यूजीलैंड के कॉलिन मुनरो ने किया है।

44

सूर्या की पारी से जीता भारत
भारत बनाम श्रीलंका (India vs Sri Lanka) के बीच तीसरे और अंतिम टी20 मैच में सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने सिर्फ 51 गेंद पर नाबाद 117 रनों की बड़ी पारी खेली। इस पारी के दम पर ही भारत ने श्रीलंका के सामने 228 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया और भारत सीरीज जीत पाया।

यह भी पढ़ें

चेतन शर्मा फिर बने बीसीसीआई चयन समिति के चेयरमैन, जानें कौन-कौन चुनेगा टीम इंडिया के खिलाड़ी
 

Recommended Stories