देर आए पर दुरुस्त आए- IPL में हुई जूनियर तेंदुलकर की एंट्री, मुंबई के अलावा किसी और टीम ने नहीं लगाई बोली

स्पोर्ट्स डेस्क : इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन (IPL Mini Auction 2021) के लिए गुरुवार को खिलाड़ियों की बोली लगी। वैसे तो आईपीएल ऑक्शन में कई खिलाड़ियों पर पैसों की बारिश हुई। लेकिन क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) को महज 20 लाख रुपये में ही खरीदा गया। मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के अलावा किसी और फ्रेंजाइजी ने उनके लिए बोली नहीं लगाई। हालांकि बड़ी बात ये है कि कई सालों की मेहनत के बाद उन्हें आईपीएल में जगह मिली है। इसके पीछे की वजह उनकी हाल की परफॉर्मेंस भी मानी जा रही है।

Asianet News Hindi | Published : Feb 18, 2021 3:54 PM IST

16
देर आए पर दुरुस्त आए-  IPL में हुई जूनियर तेंदुलकर की एंट्री, मुंबई के अलावा किसी और टीम ने नहीं लगाई बोली

मुंबई के ऑलराउंडर अर्जुन तेंदुलकर ने हाल ही में 73 वें पुलिस शील्ड टूर्नामेंट में अपनी धुआंधार पारी से सबको हैरान कर दिया है। इसी कारण उन्हें इस बार आईपीएल में जगह मिली है।

26

मुंबई इंडियंस की टीम ने उन्हें 20 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है। बता दें कि ऑक्शन के दौरान किसी भी अन्य टीम ने उनके ऊपर बोली नहीं लगाई थी, पर मुंबई ने इस युवा खिलाड़ी पर भरोसा जताया और अपने स्कॉड में शामिल किया।

36

बता दें कि हाल ही में क्लब क्रिकेट के ग्रुप ए के मैच में धुआंधार पारी खेलते हुए बल्ले और बॉल दोनों से कमाल करके दिखाया। उन्होंने इस मैच में 31 गेंदों में नाबाद 77 रन की पारी खेली, जबकि गेंदबाजी में अर्जुन ने 41 रन देकर तीन विकेट झटके थे। उनकी टीम एमआईजी क्लब ने इस्लाम जिमखाना को 194 रनों से हराया है।

46

इसके बाद दूसरे मैच में एक बार फिर बल्ले से कमाल करके दिखाया और 23 गेंदों पर 47 रन बनाए है, जिसमें उन्होंने अपने बल्ले से 5 छक्के मारे। हालांकि उनकी टीम ये मैच हार गई थी।

56

इससे पहले अर्जुन तेंदुलकर ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेलकर मुंबई की सीनियर टीम में डेब्यू किया था। आईपीएल2020 में भी उनको बतौर नेट्स गेंदबाज मुंबई इंडियंस में शामिल किया गया था।

66

बता दें कि क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले मशहूर क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन का जन्म 24 सितंबर 1999 को मुंबई के मशहूर हॉस्पिटल ब्रीच कैंडी में हुआ था। 8 साल की उम्र से ही उन्हें क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos