कोहली-धोनी नहीं, IPL में ये विदेशी खिलाड़ी बिका था सबसे महंगा, इन 10 प्लेयर्स पर हुई थी पैसों की बारिश

स्पोर्ट्स डेस्क : इंडियन प्रीमियर लीग 2021 (IPL 2021) की तैयारी शुरू हो गई है। 18 फरवरी को मिनी ऑक्शन (IPL 2021 Mini Auction) किया जाएगा। इस ऑक्शन में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों ने अपनी बेस प्राइज बीसीसीआई को बता दिया है। जिसके आधार पर अब उनकी बोली लगाई जाएगी। भारत के दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर भी इस ऑक्शन का हिस्सा होंगे। बता दें कि कोरोना काल में पिछले साल हुए आईपीएल में भी खिलाड़ियों पर जमकर पैसों की बारिश हुई थी। धोनी कोहली को पीछे छोड़ ऑस्ट्रेलिया के बॉलर पैट कमिंस सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ियों के बारे में... 

Asianet News Hindi | Published : Feb 8, 2021 3:50 AM IST

110
कोहली-धोनी नहीं, IPL में ये विदेशी खिलाड़ी बिका था सबसे महंगा, इन 10 प्लेयर्स पर हुई थी पैसों की बारिश

आईपीएल 2020 में पैट कमिंस सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे। भारत के स्टार क्रिकेटर धोनी और कोहली को पीछे छोड़ इस खिलाड़ी को 15 करोड़ 50 लाख रुपए में खरीदा गया है। आईपीएल में कमिंस ने 16 मैचों में वह 17 विकेट लिए हैं। कमिंस आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी हैं।

210

किंग्स इलेवन पंजाब ने अपने स्टार प्लेयर ग्लेन मैक्सवेल को 10.75 करोड़ रुपए में खरीदा था। उनकी बेस प्राइस दो करोड़ रुपये थी, लेकिन नीलामी में उनका भाव चढ़ा और पंजाब ने अपने इस पुराने खिलाड़ी को दोबारा अपने टीम में शामिल करने के लिए 10 करोड़ 75 लाख रुपए दिए। हालांकि उन्होंने सीरीज में कुछ ज्यादा कमाल नहीं किया था। 

310

पिछले साल साउथ अफ्रीकी ऑलराउंडर प्लेयर क्रिस मॉरिस को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने 10 करोड़ में खरीदा था। बता दें कि मॉरिस का बेस प्राइस नीलामी में 1.5 करोड़ था लेकिन आरसीबी ने बड़ी बोली लगाकर मॉरिस को अपनी टीम में शामिल किया। 2019 में मॉरिस दिल्ली कैपिटल्स की ओर से मैदान पर उतरे थे।

410

वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज शेल्डन कॉट्रेल ने 2020 में पहली बार आईपीएल खेला और पहली ही बार में उनको किंग्स इलेवन पंजाब ने खरीदा है। 50 लाख के बेस प्राइस वाले कॉट्रेल को 8 करोड़ 50 लाख में किंग्स इलेवन पंजाब ने अपनी टीम में शामिल किया था।

510

पिछले साल आईपीएल ऑक्शन में बॉलर्स की काफी डिमांड रही। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज नाथन कूल्टर नाइल को मुंबई इंडियंस ने 8 करोड़ रुपए में खरीदा था। वह एक करोड़ रुपए की बेस प्राइस के साथ नीलामी में उतरे थे। बता दें कि आईपीएल के 26 मैचों में नाइल ने 36 विकेट लिए हैं।

610

आईपीएल 2020 के ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने बड़ी बोली लगाते हुए वेस्टइंडीज के तेज बल्लेबाज शिमरोन हेटमेयर को 7 करोड़ 75 लाख में खरीदा था। बता दें कि हेटमेयर ने इससे पहले सीजन में आरसीबी की ओर से मैच खेले थे।

710

इस लिस्ट में 7वें नंबर पर भारतीय गेंदबाज पीयूष चावला हैं। पीयूष चावला को चेन्नई सुपर किंग्स ने 6 करोड़ 75 लाख में खरीदा। इससे पहले चावला केकेआर टीम में थे।

810

इंग्लैंड टीम के ऑलराउंडर प्लेयर सैम करन भी चेन्नई सुपर किंग्स में हैं। एक करोड़ की बेस प्राइस के साथ नीलामी में आए करन को सीएसके ने 5 करोड़ 50 लाख में खरीदा था। करन इससे पहले किंग्स इलेवन पंजाब की टीम में थे।

910

वहीं, इंग्लैंड के इयोन मॉर्गन को कोलकाता नाइटराइडर्स ने 5 करोड़ 25 लाख की बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया था। मॉर्गन की बेस प्राइस 1.50 करोड़ रुपए थी।

1010

ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर खिलाड़ी मार्कस स्टोइनिस को दिल्ली कैपिटल्स ने 4 करोड़ 80 लाख की बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया था। स्टोइनिस की बेस प्राइस एक करोड़ रुपए थी। स्टोइनिस ने आईपीएल के चार सीजन खेले हैं। इससे पहले वे पंजाब और आरसीबी की टीम से खेल चुके हैं।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos