सोहेल तनवीर
राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने वाले पाकिस्तानी बॉलर सोहेल तनवीर ने आईपीएल के पहले सीजन में ऐसा रिकॉर्ड बनाया था, जो 11 साल तक रहा था। दरअसल, उस समय सोहेल ने एक मैच में 6 विकेट चटकाए थे। उन्होंने कुल 11 मैचों में 22 विकेट झटके थे। इस सीजन उन्हें राजस्थान ने 40.16 लाख रुपए में खरीदा था। तनवीर के अलावा राजस्थान रॉयल्स में कामरान अकमल और यूनुस खान भी शामिल थे।